प्रदेश में लगातार हो रही भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर बेरोजगारों का सब्र अब टूटने की कगार पर है. इसी सिलसिले में बेरोजगारों ने सोमवार को जयपुर में कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है. इस प्रदर्शन में राजस्थान के कोने-कोने से जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी शामिल हुए हैं. जिसमें छात्रों ने परीक्षा में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है. इसके साथ ही हाल ही में जारी जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा में जारी परिणामों को लेकर भी सवाल उठाए हैं. इस प्रदर्शन का नेतृत्व राजस्थान युवा शक्ति बेरोजगार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष मनोज मीणा ने किया. उन्होंने बताया कि कर्मचारी चयन विभाग की ओर से हाल ही में जारी जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा को लेकर छात्रों के मन में कई सवाल हैं जो वे विभाग से पूछना चाहते हैं। जैसे 23 प्रश्नों को डिलीट करने के बाद रिजल्ट कैसे जारी किया गया. प्रश्नपत्र किस एजेंसी के माध्यम से तैयार किया गया. वहीं खेलकोटे और आरक्षण के नियमों पर भी बेरोजगारों ने सवाल उठाए. बेरोजगार छात्रों का प्रदर्शन मुख्यालय के बाहर जारी है उनका कहना है कि यदि कर्मचारी चयन बोर्ड रिजल्ट की समीक्षा नहीं करवाता है तो यह आंदोलन जारी रहेगा. ऐसे सवालों के जवाब पाने के लिए उन्होंने कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन से मिलने की मांग की है। इस दौरान बेरोजगारों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
50000 का इनामी आरोपी सिराज चीगा गिरफ्तार @LIVCrime @CrimeTak @PoliceAction @news @BBC
50000 का इनामी आरोपी सिराज चीगा गिरफ्तार @LIVCrime @CrimeTak @PoliceAction @news @BBC
Puri video...
ગુજરાતમાં આગામી બે દિવસ અહીં પડી શકે છે વરસાદ, સપ્ટેમ્બરમાં જ ચક્રવાત સક્રિય થવાની પણ આગાહી
ગુજરાતમાં વાદળો વિખરાતા સખત ગરમી પડી રહી છે ત્યારે કેટલાક વિસ્તારોમાં આગામી બે દિવસમાં વરસાદ પડી...
CAA लागू होने के बाद Delhi में High Alert, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी। Breaking News
CAA लागू होने के बाद Delhi में High Alert, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी। Breaking News
THARAD // થરાદ પોલીસ સ્ટેશન ના ગુનામાં નાસતા ફરતા આરોપી ઝડપાયો..
થરાદ પોલીસ સ્ટેશન ના ગુનામાં નાસતા ફરતા આરોપી ઝડપાયો..
થરાદ પોલીસ ને પેટ્રોલિંગ દરમિયાન...