प्रदेश में लगातार हो रही भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर बेरोजगारों का सब्र अब टूटने की कगार पर है. इसी सिलसिले में बेरोजगारों ने सोमवार को जयपुर में कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है. इस प्रदर्शन में राजस्थान के कोने-कोने से जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी शामिल हुए हैं. जिसमें छात्रों ने परीक्षा में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है. इसके साथ ही हाल ही में जारी जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा में जारी परिणामों को लेकर भी सवाल उठाए हैं. इस प्रदर्शन का नेतृत्व राजस्थान युवा शक्ति बेरोजगार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष मनोज मीणा ने किया. उन्होंने बताया कि कर्मचारी चयन विभाग की ओर से हाल ही में जारी जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा को लेकर छात्रों के मन में कई सवाल हैं जो वे विभाग से पूछना चाहते हैं। जैसे 23 प्रश्नों को डिलीट करने के बाद रिजल्ट कैसे जारी किया गया. प्रश्नपत्र किस एजेंसी के माध्यम से तैयार किया गया. वहीं खेलकोटे और आरक्षण के नियमों पर भी बेरोजगारों ने सवाल उठाए. बेरोजगार छात्रों का प्रदर्शन मुख्यालय के बाहर जारी है उनका कहना है कि यदि कर्मचारी चयन बोर्ड रिजल्ट की समीक्षा नहीं करवाता है तो यह आंदोलन जारी रहेगा. ऐसे सवालों के जवाब पाने के लिए उन्होंने कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन से मिलने की मांग की है। इस दौरान बेरोजगारों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
লেখাপানীৰ টীপঙত বিনামূলীয়া চিকিৎসা শিবিৰৰ লগতে স্বাস্থ্য সজাগতা শিবিৰ সম্পন্ন
লেখাপানীৰ টীপং ত বিনামূলীয়া চিকিৎসা শিবিৰৰ লগতে স্বাস্থ্য সজাগতা শিবিৰ সম্পন্ন।
जर्मनी ने ड्रैगन को दिया जोरदार झटका, 5G वायरलेस नेटवर्क में चाइनीज डिवाइस किए बैन
जर्मनी ने चीन को तगड़ा झटका दिया है। अब देश के 5G वायरलेस नेटवर्क में चीनी कंपनियों द्वारा बनाए...
ગુજરાત શાળાના શિક્ષકો દ્વારા ગેરકાયદેસર ડે સ્કૂલ તથા ડમી સ્કૂલ બંધ કરાવવા લડત
ગુજરાત શાળાના શિક્ષકો દ્વારા ગેરકાયદેસર ડે સ્કૂલ તથા ડમી સ્કૂલ બંધ કરાવવા લડત
વિશ્વાસથી વિકાસયાત્રા અંતર્ગત ભચાઉ, અંજાર અને અબડાસા પ્રાંત ખાતે વિવિધ વિકાસકાર્યોનું ઈ-લોકાર્પણ અને ઈ-ખાતમૂર્હુત કરાયું
ભુજ, સોમવાર:
સરકાર દ્વારા સમગ્ર ગુજરાતમાં રાજ્ય કક્ષાએ, જિલ્લા કક્ષાએ તેમજ પ્રાંત કક્ષાએ...
डिजिटल क्रांति ने पूर्वोत्तर में आमजन के जीवन को सरल बनाया : बिरला
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जोन -3 के सम्मेलन के लिए मिजोरम प्रवास गए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार...