उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में,एनएसजी कमांडो का पार्थिव शरीर घर पहुँचा नम हो गई हर आँखे।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ में, गुरुग्राम के मानेसर थाना क्षेत्र में, एनएसजी कैंपस के अंदर मंदिर में। पूजा करने के दौरान मंदिर के पीछे, लकड़ी हटाते समय फेंसिंग (जानवरों से बचाने के लिए गए तार) में, हाथ लगने से करंट से एनएसी कमांडो का जनपद आजमगढ़ के तहसील लालगंज के ग्राम गोमडीह निवासी, मधुसूदन दूबे की मौत हो गई थी। 29 जून की देर रात जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो, कोहराम मच गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे लोगों की आंखें नम हो गईं। थानाध्यक्ष बसंतलाल,राकेश चंद त्रिपाठी के साथ वाराणसी व लखनऊ से आई टीम अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर तिरंगा रखा। और पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ जनपद जौनपुर के सूरज घाट पर किया गया। गंभीरपुर थाना के ग्राम गोमड़ीह निवासी लाल बहादुर दुबे के 42 वर्षीय पुत्र मधुसूदन दुबे 2005 में,बीएसएफ में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। 2020 में, पदोन्नति करके वह डेपुटेशन पर मानेसर एनएसजी में, बतौर कामांडो आए थे। 28 जून को मधुसूदन दुबे सुबह आठ बजे मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद वापस आते समय बारिश के कारण मंदिर के पीछे रखीं, लकड़ियों को हटा रहे थे। इसी बीच उनका हाथ फेंसिंग से लग गया। करंट लगने से बेहोश हो गए। आसपास के लोग तत्काल अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर स्वजन बीते दिन शनिवार को ही, गुरुग्राम पहुंच गए थे। इसके बाद शव लेकर गांव के लिए, रवाना हो गए थे। रात में, ही शव पहुंचते ही स्वजन में कोहराम मच गया। घर पर अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा था। मधुसूदन दुबे के पिता के अलावा पत्नी सिंधु दुबे, पुत्र प्रियांशु दुबे, पुत्रियां अनामिका व अनुष्का हैं। दोनों बहनें जुड़वा पैदा हुई थीं। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हैं।तथा गांव क्षेत्र में,शोक की लहर हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Pune Memorial Day | पुण्यात पोलीस स्मृतिदिन साजरा...
Pune Memorial Day | पुण्यात पोलीस स्मृतिदिन साजरा...
મીઠાપુર પી આઇ શ્રી સી એલ દેસાઈ સાહેબ દ્વારા આંબેડકર સોસાયટી વિસ્તાર ની મુલાકાત લેવાઇ,
મીઠાપુર પી આઇ શ્રી સી એલ દેસાઈ સાહેબ દ્વારા આંબેડકર સોસાયટી વિસ્તાર ની મુલાકાત લેવાઇ,
HDFC Bank Q4 Results | क्या अनुमान से बेहतर रहे नतीजें? इस बार निवेशकों को रहना होगा सावधान?
HDFC Bank Q4 Results | क्या अनुमान से बेहतर रहे नतीजें? इस बार निवेशकों को रहना होगा सावधान?
मोटरसाइकिल से गिरने से तीन लोग हुए घायल
दो की स्थिति गंभीर, जिला चिकित्सालय रेफर
दोपहर पवई के झांझर में मोटरसाइकिल के गिरने से तीन युवकों के...