उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में,एनएसजी कमांडो का पार्थिव शरीर घर पहुँचा नम हो गई हर आँखे।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ में, गुरुग्राम के मानेसर थाना क्षेत्र में, एनएसजी कैंपस के अंदर मंदिर में। पूजा करने के दौरान मंदिर के पीछे, लकड़ी हटाते समय फेंसिंग (जानवरों से बचाने के लिए गए तार) में, हाथ लगने से करंट से एनएसी कमांडो का जनपद आजमगढ़ के तहसील लालगंज के ग्राम गोमडीह निवासी, मधुसूदन दूबे की मौत हो गई थी। 29 जून की देर रात जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो, कोहराम मच गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे लोगों की आंखें नम हो गईं। थानाध्यक्ष बसंतलाल,राकेश चंद त्रिपाठी के साथ वाराणसी व लखनऊ से आई टीम अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर तिरंगा रखा। और पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ जनपद जौनपुर के सूरज घाट पर किया गया। गंभीरपुर थाना के ग्राम गोमड़ीह निवासी लाल बहादुर दुबे के 42 वर्षीय पुत्र मधुसूदन दुबे 2005 में,बीएसएफ में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। 2020 में, पदोन्नति करके वह डेपुटेशन पर मानेसर एनएसजी में, बतौर कामांडो आए थे। 28 जून को मधुसूदन दुबे सुबह आठ बजे मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद वापस आते समय बारिश के कारण मंदिर के पीछे रखीं, लकड़ियों को हटा रहे थे। इसी बीच उनका हाथ फेंसिंग से लग गया। करंट लगने से बेहोश हो गए। आसपास के लोग तत्काल अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर स्वजन बीते दिन शनिवार को ही, गुरुग्राम पहुंच गए थे। इसके बाद शव लेकर गांव के लिए, रवाना हो गए थे। रात में, ही शव पहुंचते ही स्वजन में कोहराम मच गया। घर पर अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा था। मधुसूदन दुबे के पिता के अलावा पत्नी सिंधु दुबे, पुत्र प्रियांशु दुबे, पुत्रियां अनामिका व अनुष्का हैं। दोनों बहनें जुड़वा पैदा हुई थीं। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हैं।तथा गांव क्षेत्र में,शोक की लहर हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ખેડા ની 6 વિધાનસભા માટે ભાજપ તરફ થી 109 ઉમેદવારો દ્વારા દાવેદારીનોંધવામાં આવી
આવાનાર વિધાનસભા ની ચૂંટણી આજે ભાજપ પાર્ટી તરફ થી ખેડા જિલ્લા ની 6 વિધાનસભાઓ માટે 109...
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा एवं अति. पुलिस अधीक्षक बून्दी श्रीमती उमा शर्मा द्वारा हरी झन्डी दिखाकर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का किया शुभारम्भ
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि राज्य में सार्वजनिक स्थल (स्कूलों/...
अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चला अभियान
अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चला अभियान
गहलोत सकार में बने 17 नए जिले और 3 संभाग के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन, डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा बने संयोजक
राजस्थान में पिछले साल 17 नए जिलों का गठन किया गया था. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 17...
હારીજ : દુનાવાડા ફાયરિંગ મામલો, પોલીસે ત્રણ શખ્સોને ઝડપી પાડ્યા | SatyaNirbhay News Channel
હારીજ : દુનાવાડા ફાયરિંગ મામલો, પોલીસે ત્રણ શખ્સોને ઝડપી પાડ્યા | SatyaNirbhay News Channel