राजस्थान में किरोड़ीलाल मीणा को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. विपक्ष लगातार किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे को लेकर सवाल कर रहा है. लेकिन उनके इस्तीफा को लेकर कोई बड़ी अपडेट सामने नहीं आई है. अभी तक यह पता नहीं लगा है कि उनका मंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार हुआ है या नहीं. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- एक महीने से ज्यादा से इनके कृषि मंत्री गायब हैं. कोई है इनके पास जवाब कि उनके इस्तीफा का क्या हुआ? स्वीकार हुआ या नहीं हुआ? आज सरकार का मंत्री जाकर अधिकारियों को ज्ञापन दे रहा है तो सरकार को खुद सोचना चाहिए कि हम कहां खड़े हैं? गोविंद सिंह डोटासरा ने आगे कहा- अनुभवहीन लोगों की टीम है. यह बुरी तरीके से फेल हो चुकी है. राजस्थान की विधानसभा के प्रश्नकाल में एक भी दिन वह जवाब नहीं दे पा रहे हैं. वहीं कांग्रेस में नई नियुक्तियों को लेकर डोटासरा ने कहा कि इसका चुनाव उपचुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. यह एक संवैधानिक व्यवस्था है. हर पार्टी उप नेता बनाती आई है, इसलिए आलाकमान से चर्चा कर हाउस में इनको मनोनीत करने का निर्णय किया है, जो अच्छी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे और सदन में अच्छा काम करेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अनिल विज बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई:प्रशासन ने खून खराबे की कोशिश की, ताकि विज या उसका वर्कर मर जाए
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में मेरी हत्या की साजिश रची गई।...
કપડવંજના જૈન યુવા ગ્રુપ દ્વારા વતનપ્રેમીઓ માટે અનોખો કાર્યક્રમ યોજાશે
કપડવંજના જૈન યુવા ગ્રુપ દ્વારા કપડવંજમાં અને બહાર વસતા જૈનો માટે ત્રિ દિવસીય કાર્યક્રમનું આયોજન...
Dalit Life : भारत के ऐसे इलाके, जहां आज भी समाज का बड़ा हिस्सा भेदभाव का शिकार है (BBC Hindi)
Dalit Life : भारत के ऐसे इलाके, जहां आज भी समाज का बड़ा हिस्सा भेदभाव का शिकार है (BBC Hindi)
বিধায়কৰ নৃত্য-গীতেৰে তীব্ৰতৰ দেউৰী স্বায়ত্বশাসিত পৰিষদৰ নিৰ্বাচনী প্ৰচাৰ
ডিব্ৰুগড় জিলাৰ ১১৯ নং টিংখাং বিধান সভা সমষ্টিৰ কলৌলোৱা দেউৰী গাঁৱত দেউৰী স্বায়ত্ব শাসিত পৰিষদৰ ৪...