श्री अमरनाथ यात्रा में खलल डालने में देश विरोधी व असामाजिक तत्वों का जब कोई बस नहीं चल रहा तो उन्होंने माहौल को बिगाड़ने की साजिश के तहत रियासी जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर धरमाड़ी में एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ की। कुछ ही समय में इंटरनेट मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो प्रसारित हो जाने पर यह खबर आग की तरह फैल गई। रियासी में हिंदू संगठनों को जब इसका पता चला तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया। रात को श्री सनातन धर्म सभा के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठन के लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और रात को ही डीसी विशेष पाल महाजन से उनके आवास के बाहर मिलकर इस मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि धरमाड़ी में आबादी के बीच स्थित इस शिव मंदिर में शनिवार को ही तोड़फोड़ हुई थी। शाम को जब कुछ भक्त मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग और मंदिर की अन्य मूर्तियों में की गई तोड़फोड़ को देखकर उनमें आक्रोश पैदा हो गया। इसी बीच कुछ लोगों ने फोटो और वीडियो खींचकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए। जैसे ही रियासी में हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी मिली तो उनके आक्रोश का भी कोई ठिकाना नहीं रहा।उन्होंने स्थानीय जनाना पार्क से रोष रैली निकाली और प्रदर्शन करते हुए डीसी आवास के बाहर पहुंचकर मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मनरेगा में अधिकाधिक जरूरतमंद लोगों को मुहैया कराएं रोजगार - जिला कलक्टर
पानी, बिजली एवं मौसमी बीमारियों संबंधी साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा...
Kerala Fish Death: केरल की पेरियार नदी में हजारों मछलियां मरीं, सरकार सतर्क; मौत की ये हो सकती है वजह
कोच्चि। केरल की पेरियार नदी में हजारों मछलियों के मरने के बाद सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने...
'Named in chargesheet by mistake?' Kejriwal's salvo at ED after Sanjay Singh dragged in liquor case
Delhi chief minister Arvind Kejriwal on Wednesday said the entire liquor case is fake...
World Cup 2023: ENG vs NZ के बीच खेला जाएगा विश्व कप का ओपनिंग मैच, जानें भारत कब खेलेगा अपना पहला मुकाबला?
ICC ODI World Cup 2023। वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी इस साल भारत कर रहा है। अक्टूबर-नवंबर...