श्री अमरनाथ यात्रा में खलल डालने में देश विरोधी व असामाजिक तत्वों का जब कोई बस नहीं चल रहा तो उन्होंने माहौल को बिगाड़ने की साजिश के तहत रियासी जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर धरमाड़ी में एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ की। कुछ ही समय में इंटरनेट मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो प्रसारित हो जाने पर यह खबर आग की तरह फैल गई। रियासी में हिंदू संगठनों को जब इसका पता चला तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया। रात को श्री सनातन धर्म सभा के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठन के लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और रात को ही डीसी विशेष पाल महाजन से उनके आवास के बाहर मिलकर इस मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि धरमाड़ी में आबादी के बीच स्थित इस शिव मंदिर में शनिवार को ही तोड़फोड़ हुई थी। शाम को जब कुछ भक्त मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग और मंदिर की अन्य मूर्तियों में की गई तोड़फोड़ को देखकर उनमें आक्रोश पैदा हो गया। इसी बीच कुछ लोगों ने फोटो और वीडियो खींचकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए। जैसे ही रियासी में हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी मिली तो उनके आक्रोश का भी कोई ठिकाना नहीं रहा।उन्होंने स्थानीय जनाना पार्क से रोष रैली निकाली और प्रदर्शन करते हुए डीसी आवास के बाहर पहुंचकर मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
वेळेवर उपचार न मिळाल्याने शाळकरी मुलाचा दुर्दैवी मृत्यु
वेळेवर उपचार न मिळाल्याने शाळकरी मुलाचा दुर्दैवी मृत्यु
Auto Sales August 2023: बिक्री के मामले में पीछे रह गईं ये लग्जरी कारें, नहीं चल पाया कुछ खास जादू
Porsche BYD Isuzu Sales Report कुछ ऐसी भी वाहन निर्माता कंपनियां है जो कार सेल में पीछे रह गई...
অসমৰ যুৱক-যুৱতীসকলক ব্যৱসায় স্থাপন কৰাত সহায় কৰিবলৈ হিমন্ত বিশ্ব শৰ্মাৰ আৰ্থিক সাহায্য আঁচনি
স্ব-নিয়োজনৰ জৰিয়তে বৃদ্ধিৰ ইন্ধন যোগোৱাৰ পদক্ষেপত অসমৰ মুখ্যমন্ত্ৰী হিমন্ত বিশ্ব শৰ্মাই...