क्रूरतापूर्वक परेशान किए जाने, आए दिन धमकियां देने और झूठे मुकदमें में फंसाने की कोशिश करने और समाज में बदनाम कर मानसिक परेशान किए जाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एक पीड़ित परिवार ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को परिवाद पेश कर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थी अलीशेर मोहम्मद पुत्र रसूल मोहम्मद, निवासी गेंदा इटावा ने एसपी को दिए परिवार में बताया कि मेरी बहन पिंकी परवीन पत्नी शाहरूख खान निवासी करमोदा थाना माउन डाउन जिला सवाईमाधोपुर राज. को उसका पति और उसके परिवार वाले लगातार परेशान कर रहे थे जिस सम्बंध में हमने बहन को घर बुला लिया और सवाईमाधोपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन जब भी वहां जाते हैं तो मारने का प्रयास करते हैं, रैकी करते हैं, जान से मारने का प्रयास करते हैं और समाज में बदनाम करते हैं और कहते हैं कि यह परिवार जादू टोना करता है, जिस कारण हमारा जीना दुश्वार हो गया है। प्रार्थी की छोटी बहन, पिंकी परवीन पुत्री रसूल मोहम्मद का निकाह शाहरूख खान निवासी करमोदा थाना माउन टाउन जिला सवाईमाधोपुर के साथ 28-4-2023 को किया गया था। पिंकी अपने ससुराल मे निवास करने लगी लेकिन कुछ दिन तो ठीक रही लेकिन उसके बाद उसके साथ मारपीट की जाने लगी। ससुराल वालों ने बहन पिंकी को परेशान किया. निकाह के डेढ माह बाद ही उसे घर से निकाल दिया. जब इसकी सूचना पिंकी के द्वारा अपने पिता को दी तो मेरी बहन का लडका अमन एवं मेरा पुत्र शहजाद मेरी बहन के ससुराल गए और उसे साथ लेकर ईटावा आ गये। मेरी बहन करीबन 11 माह से अपने मायके में ही निवास कर रही है। प्रार्थी ने पिंकी के पति व उसके ससुराल वालो को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन पिंकी का पति शाहरूख व ससुराल वालों ने प्रार्थी को काफी भला बुरा कहा और गालियां दी। रिपोर्ट कराने पर शाहरूख खान को बुलाया और उसे समझाया गया, समाज के लोगों द्वारा भी समझाया गया, लेकिन शाहरूख खान ने समझने के बजाय उल्टा गालियां दी, जान से मारने की धमकी दी। आए दिन फोन पर जान से मारने की धमकी देता है। हम कहीं जाते हैं तो झूठे मुकदमें दर्ज कराता है। दिनांक 19-6-24 को प्रार्थी सवाईमाधोपुर गया तो शाहरूख ने पता चलने पर मुझे जान से मारने के लिए बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन व रिश्तेदारों के यहां पर गुण्डे भिजवा दिये मुझे हमारे जंवाई बबलू पुत्र बब्बन भाई निवासी सवाईमाधोपुर ने करीबन 3 किलोमीटर दूर से मुझे चलती हुई बस मे बिठाकर कोटा रवाना किया अगर शाहरूख व उसके गुण्डे साथियों को मिल जाता तो वह मुझे जान से मार देते। जिसकी रिपोर्ट मेरे द्वारा ईटावा थाने में दर्ज करवानी चाही तो ईटावा थाने के द्वारा मेरी कोई रिपोर्ट दर्ज नही की और कहा कि तुम सवाई माधोपुर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराओ तो मैं बचते बचाते अपने परिवारजनों के साथ थाना कोतवाली सवाईमाधोपुर में पहुंचा और वहां मेने रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पूरे प्रकरण से पूरे परिवार में तनाव पैदा हो गया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो यह हमे जान से मार सकते हैं। ऐसे में इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
संसद में घटिया बयान देने वाले BJP MP Ramesh Bidhuri को कौन बचा रहा है? Danish Ali ने क्या मांग की?
संसद में घटिया बयान देने वाले BJP MP Ramesh Bidhuri को कौन बचा रहा है? Danish Ali ने क्या मांग की?
પાંથાવાડા ખાતે ધારાસભ્ય માવજીભાઈ દેસાઈ ના હસ્તે પાણી પુરવઠા યોજના નું ખાતમુહુર્ત કરાયું..
પાંથાવાડા ખાતે 1.95 કરોડ ના ખર્ચે ઓવરહેડ ટાંકી, બે સંપ સહિત ની સુવિધા આકાર પામશે..
ધારાસભ્ય...
उदयपुर में महाराणा प्रताप के वंशजों में विवाद, पत्थरबाजी:धूणी दर्शन की जरूरी रस्म बगैर लौटे विश्वराज; महल की विवादित जगह कुर्क
राजस्थान के उदयपुर के पूर्व राजघराने में चल रहे विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। उदयपुर के...
মৰাণত বিকট উচ্চ শব্দৰে তীব্ৰ বেগৰ বাইক জব্দ
মৰাণত বিকট উচ্চ শব্দৰে তীব্ৰ বেগৰ বাইক জব্দ
Delhi Air Pollution Updates: दिल्ली में लगने वाला है Lockdown? प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री को सुनें
Delhi Air Pollution Updates: दिल्ली में लगने वाला है Lockdown? प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री को सुनें