जधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में सक्रीय मिलावटखोर इतने ज़्यादा बेधड़क हैं कि उन्हें सरकार और प्रशासन का तो क्या, भगवान् तक का डर नहीं सता रहा है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की ओर से पिछले सप्ताह भर से जारी ताबड़तोड़ कार्रवाइयों के बाद भी कई ‘मिलावटी’ फैक्ट्रियां बेख़ौफ़ अंदाज़ में चल रही हैं।कहीं घी में मिलावट तो कहीं तेल में। कहीं मसालों में मिलावट, तो कहीं केमिकल के इस्तेमाल से फलों को अप्राकृतिक तरीके से पकाने की कवायद। पूरे प्रदेश में संचालित ये मिलावटी फैक्ट्रियां कमाई की आड़ में आमजन के स्वास्थ्य के साथ किस तरह से खिलवाड़ कर रहीं हैं, ये इन फैक्ट्रियों के भंडाफोड़ से सामने आ रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की ओर से मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को 11 हजार 824 किलो मिलावटी घी सीज किया गया। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि धौलपुर में सीएमएचओ डॉ.जयंती लाल मीणा द्वारा धौलपुर रीको औद्योगिक क्षेत्र में पालीवाल संस डेयरी प्राइवेट लिमिटेड से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत 3 नमूने पालीवाल ब्रांड घी के लिए गए। साथ ही, संदेह के आधार पर 9 हजार 898 किलो घी भी सीज किया गया।नमूने फिलहाल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसी तरह से एक ताज़ा कार्रवाई गंगापुर सिटी में भी हुई। यहां करीब 324 लीटर घी मारवाड़ की शान सरस फर्म बजाज एंटरप्राइजेज पर सीज कर तीन नमूने लिए गए। वहीं भरतपुर में सीएमएचओ टीम ने मैसर्स सुमित ट्रेडिंग कंपनी में पालीवाल घी और गोधन डेयरी का 1500 किलोग्राम घी सीज किया। सूत्रों के अनुसार मिलावटखोरों का नेटवर्क पूरे प्रदेश भर में फैला हुआ है। बड़े पैमाने पर सक्रीय ये फैक्ट्रियां हर दिन बड़ी मात्रा में मिलावटी खाद्य सामग्रियां तैयार करके बाज़ार में खपाने के लिए भेज रही हैं। नामी ब्रैंड की हू-ब-हू नकल करके घटिया, स्तरहीन और अमानक वस्तुओं को असली बताते हुए आमजन तक पहुँचाया जा रहा है।ऐसे मिलावटखोरों के खिलाफ भले ही सरकार ने अभियान छेड़कर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है, लेकिन ऐसी फैक्ट्रियों की बहुतायत में संख्या की आशंका के बीच, ऐसी कार्रवाईयों को ‘ऊंट के मुंह में जीरे के सामान’ माना जा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
NADABET // नडाबेट में BSF ने स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया ।
NADABET // नडाबेट में BSF ने स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया ।
Awaaz Overdrive | Honda Elevate Vs Kia Seltos कौन Best, TVS Maxi Electric Scooter X की Test Drive
Awaaz Overdrive | Honda Elevate Vs Kia Seltos कौन Best, TVS Maxi Electric Scooter X की Test Drive
मोडासा अरावली गुजरात द्वारा श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह
मोडासा अरावली गुजरात द्वारा श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह
श्री समस्त...
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಫ್ರೀಡಂ ಪಾರ್ಕ್ ನಲ್ಲಿ 'ಕರ್ನಾಟಕ ನಿವೃತ್ತ ನೌಕರರ ವೇದಿಕೆ' ಸದಸ್ಯರು ವಿವಿಧ ಬೇಡಿಕೆಗಳ ಈಡೇರಿಕೆಗಾಗಿ ನಾಳೆಯಿಂದ ಅನಿರ್ಧಿಷ್ಟ ಅವಧಿ ಧರಣಿ ಸತ್ಯಾಗ್ರಹ ನಡೆಸಲಿದ್ದಾರೆ.
ಬೆಂಗಳೂರು, ಫೆಬ್ರವರಿ 27, 2025
ದಿನಾಂಕ 1 ಜುಲೈ 2022ರಿಂದ 31 ಜುಲೈ 2024ರ
ಅವಧಿಯಲ್ಲಿ...