दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. दिल्ली शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली के सीएम की 3 दिन की सीबीआई हिरासत खत्म होने के बाद उनकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी. राउज एवेन्यू की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत के लिए तिहाड़ जेल भेजा.सीएम अरविंद केजरीवाल के 26 जून को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था. कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें तीन दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया था. जिस समय सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया उस समय वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर जांच की जा रही दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिरासत में थे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अमेरिका में जमीं पर एयर सर्विस, एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे- फेडरल एविएशन के सर्वर में खराबी
अमेरिका में उड़ान सेवा ठप पड़ गई है. सभी उड़ानों को रोक दिया गया है. तकीनीकी खराबी की वजह से...
पुणे मेट्रो में 300 छात्रों ने एकसाथ गाए देशभक्ति गाने
पुणे : देश की स्वतंत्रता के अमृतमहोत्सव के मौके पर 300 छात्रों ने अनोखे तरीके से देशभक्ति की...
ઉના તાલુકાની આંગણવાડી બહેનો દ્વારા પોતાની 11 જેટલી માંગણીઓને લઈને પ્રાંત અધિકારી ઉનામાં પત્ર આપવામાં
ઉના તાલુકાની આંગણવાડી બહેનો દ્વારા પોતાની 11 જેટલી માંગણીઓને લઈને પ્રાંત અધિકારી ઉનામાં પત્ર આપવામાં
क्या NDA के साथ जा रहे हैं हनुमान बेनीवाल? INDIA गठबंधन से अलग होने की चर्चाएं तेज
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठकों का दौर जारी है. इस बीच इंडिया...
आगामी त्यौहारों को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक
सीएलजी सदस्य की बैठक का हुआ आयोजन
नैनवा थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल मीणा की...