कोटा के विज्ञान नगर थाना इलाके में शुक्रवार देर शाम को बालकों के साथ मारपीट के बाद हंगामा हो गया। लोग इकटठा होकर थाने पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विज्ञाननगर निवासी मनोज कुमार की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसके पास उदय गौतम का फोन आया। उदय ने बताया कि उधम सिंह पार्क में आठ दस लड़को ने पार्क में खेल रहे बच्चों के साथ मारपीट की। जिसके बाद मनोज कुमार पार्क पहुंचे लेकिन तब तक मारपीट करने वाले चले गए। मनोज ने बताया कि उसके बाद मैं, उदय और अमित उनको तलाश करने गए तो वो लोग हमको जैन मंदिर विज्ञाननगर के पास दिखे। तभी वहां पर एक लड़का बाइक पर आया, जिसने कहा कि मारपीट करने वालों के घर चलते है। हम उनके बताए अनुसार उनके साथ चले गए। वहां पर 6-7 लड़के इकट्ठे हो गए, जहां पर मेरे साथ मारपीट की व उदय का चश्मा तोड़ दिया। जिसके बाद लोग इकटठा होकर विज्ञान नगर थाना पहुंचे और नारेबाजी की। मामले में गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Lok Sabha Speaker News: Harsimrat Kaur Badal ने बधाई देते हुए ऐसा क्या बोला जो स्पीकर ने टोका?
Lok Sabha Speaker News: Harsimrat Kaur Badal ने बधाई देते हुए ऐसा क्या बोला जो स्पीकर ने टोका?
कोटा एसीबी की बड़ी कार्रवाई,तहसीलदार हेतु रिश्वत लेते ईमित्र संचालक गिरफ्तार
कोटा
कोटा एसीबी की ग्रामीण इलाके में बड़ी कार्रवाई
चेचट तहसीलदार हेतु रिश्वत लेते...
शहर के छत्रपुरा में घर से कोबरा का रेस्क्यू किया
उपवन संरक्षक रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व बूंदी संजीव शर्मा के निर्देश पर रेस्क्यू एक्सपर्ट...
Botad News| રાણપુર: રીયલ સ્પિનટેક્સ જીંનીંગમિલ ખાતે CCI દ્વારા કપાસની ખરીદી પ્રારંભ | DPNEWSGUJARATI
Botad News| રાણપુર: રીયલ સ્પિનટેક્સ જીંનીંગમિલ ખાતે CCI દ્વારા કપાસની ખરીદી પ્રારંભ | DPNEWSGUJARATI