शुद्ध आहार मिलावट पर अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा दल ने शहर में दो दिन में सात संस्थानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के 13 नमूने लिए है। इनमें मंगलवार के 10 और बुधवार को लिए गए 3 सैंपल शामिल है। सीएमएचओ डॉ जगदीश सोनी ने बताया कि टीम ने शिकायत के आधार पर मंगलवार को स्माल स्केल इण्डस्ट्रियल एरिया में एक संस्थान से खाद्य तेल कुकिंग मिडियम के 2 नमूने लेकर आधा लीटर पैक के 360 डिब्बों में रखा 180 लीटर कुकिंग मीटियम मिलावट के संदेह पर सीज कर दिया। इसी तरह मिली शिकायत पर टीम ने मोदी कालेज रोड दादाबाड़ी स्थित एक डेयरी का निरीक्षण कर दूध उत्पाद (घी, पनीर, दूध, दही, क्रीम, मावा, गुलाब जामुन, रसगुल्ला) के 8 नमूने खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम के तहत लिए। टीम ने बुधवार को नयापुरा स्थित चार कचोरी विक्रेताओं के यहां टीपीसी मीटर से कचौरी तलने वाले तेल की जांच की। लेकिन विक्रेताओं में अब जागरूकता बढ़ने से चारों जगह टीपीसी वेल्यू मानक स्तर का ही मिला। सीएमएचओ ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अब शॉपिंग मार्ट का भी निरीक्षण किया जा रहा है। इसी निरंतरता में टीम ने बुधवार को गुमानपुरा स्थित एक शॉपिंग मेगा मार्ट का भी निरीक्षण किया। वहां से एक घी (प्योर ब्रस्ट) व दो पैक्ड ज्यूस कुल 3 नमूने मिलावट की आशंका पर लिए। इस घी और पैक्ड ज्यूस का निर्माता स्वयं शॉपिंग मेगा मार्ट ही हैं। लिए गए सभी नमूनो को खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियम अनुसार विधिक कार्रवाई हो सकेगी। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, चंद्रवीर सिंह जादौन, नितेश गौतम और सहायक चेतराम मीणा शामिल रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ಬೆಂಗಳೂರು ಕೇಂದ್ರ ಲೋಕಸಭಾ ಕ್ಷೇತ್ರದಲ್ಲಿ ಎ. ಬರ್ತಲೋಮ್ ಅವರು ಗೆಲ್ಲುತ್ತಾರೆ ಎಂದು ಪ್ರಜ್ವಲ್ ಸ್ವಾಮಿ ಅವರು ವಿಶ್ವಾಸ ವ್ಯಕ್ತಪಡಿಸಿದರು.
ಏಪ್ರಿಲ್ 3, 2024
ಬೆಂಗಳೂರು ಕೇಂದ್ರ ಲೋಕಸಭಾ ಕ್ಷೇತ್ರದಿಂದ ಇಂದು ಸ್ವತಂತ್ರ ಅಭ್ಯರ್ಥಿಯಾಗಿ ಎ. ಬರ್ತಲೋಮ್...
Samsung की इस सीरीज को मिले सर्कल टू सर्च और चैट असिस्ट जैसे AI फीचर्स, One UI 6.1 अपडेट से बदला लुक
हाल ही में सैमसंग ने पुराने मॉडलों गैलेक्सी एस21 और गैलेक्सी जेड फोल्ड/फ्लिप 3 के लिए गैलेक्सी...
ગોંડલથી બાયપાસ દોડાવવામાં આવે છે 300 થી વધુ બસો
ગોંડલ શહેર ધાર્મિક અને પ્રવાસન ની દ્રષ્ટિએ અત્યંત મહત્વ નું સ્થાન સાથે સૌરાષ્ટ્ર નું...
मौका छूट न जाए! Mahindra की इन लोकप्रिय गाड़ियों पर मिल रही 3.5 लाख रुपये तक की भारी डिस्काउंट
इस महीने महिंद्रा एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक कार पर कंपनी 3.5 लाख रुपये तक की छूट दे रही है।...
निधारित स्थानो या शहर की गोशालाओं में जाकर ही चारा डाले ,पशुपालन विभाग
डॉ. रामलाल गीणा, संयुक्त निदेशक जिला पशुपालन विभाग, ने शहर के पशुपालको, धर्म प्रेमी बन्धुओं...