बूंदी। एक तरफ शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। हाल ऐसे है कि राहगीर नाक सिकुडने को मजबूर है, तो वहीं विदेशी सैलानी कचरे के चित्र अपने कैमरे कैद कर ले जा रहे है, जिससे जिले की छवी खराब हो रही है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि स्वायत्त शासन निकाय विभाग उपनिदेशक कोटा का बुधवार को नगर परिषद बूंदी में जन समस्याओं को सुनने और नगर परिषद की खामियां जांचने के लिए दौरा था, परंतु यह दौरा मात्र एक औपचारिकता बनकर रह गया। माधवानी का आरोप कि किसी भी समस्या का मौके पर कोई निस्तारण नहीं हो पाया, यहां तक की शहर में भ्रमण करके उपनिदेशक ने कचरा प्वाइंटों के हालात बड़े-बड़े खड्डे नहीं देखे। केवल मात्र अधिकारियों के कहने पर निर्माणाधीन टाउन हॉल और नगर परिषद का भवन को देख। शहर की दुर्दशा, मौके पर टूटी हुई नालियां, कचरा पॉइंट, जर्जर भवन किसी भी प्रकार की जनता से जुड़ी हुई कोई भी समस्या का निराकरण उपनिदेशक ने नहीं किया। राज्य सरकार के आदेश पर शहर की व्यवस्था सुधारने के नाम पर महज बूंदी की जनता के साथ यह धोखा है। इस संबंध में मुख्य सचिव राजस्थान सरकार और स्वायत्त शासन निकाय विभाग के निदेशक और युडीएच मंत्री को मेल के माध्यम से अवगत करवा दिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नदी को पार करते समय डूबे युवक का 5 दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग
कोटा.जिले की ग्राम पंचायत ढोटी के काठोन गांव में अरु नदी को पार करते समय डूबे युवक का पांच दिनों...
4 Ka Chauka Picks | Top Money Making Stocks | आज Buy या Sell करने से होगा आपको ज्यादा फायदा?
4 Ka Chauka Picks | Top Money Making Stocks | आज Buy या Sell करने से होगा आपको ज्यादा फायदा?
જુઓ આજના ન્યુઝ પેપરની મુખ્ય હેડલાઇન્સ 2022 | Spark Today News Vadodara
જુઓ આજના ન્યુઝ પેપરની મુખ્ય હેડલાઇન્સ 2022 | Spark Today News Vadodara
आज फिर विपक्ष को एकजुट करनेवाले लोहिया की जरूरत - रामस्वरूप मंत्री
जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं.’ गैर-कांग्रेसवाद के जनक और समाजवादी चिंतक...
Loksabha Election 2024: इलेक्शन के मौके पर इन 2 Stocks में निवेश से क्यों आपको फायदा?
Loksabha Election 2024: इलेक्शन के मौके पर इन 2 Stocks में निवेश से क्यों आपको फायदा?