लोकसभा चुनाव के दौरान लोकतंत्र को लेकर भाजपा पर हमला बोलने के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। सीएम शर्मा ने कहा कि जो अब संविधान बचाने की बात कर रहे हैं, उन्होंने 25 जून 1975 को लोकतंत्र की हत्या की और संविधान व राष्ट्र को कुचलने का काम किया। सीएम ने आपातकाल को लोकतंत्र पर काला धब्बा बताया। मुख्यमंत्री मंगलवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में संविधान संरक्षण मंच की ओर से ‘संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय में प्रतिबद्धता’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान लोकतंत्र की नींव है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया, उसे कोई नहीं बदल सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहब को चुनाव में हराने का काम किया। डॉ. अंबेडकर व दीनदयाल उपाध्याय दोनों अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को आगे लाना चाहते थे, इस मामले में दोनों के समान विचार थे। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सरकार बदलने का काम किया, इंदिरा गांधी से लेकर आज राहुल गांधी तक गरीबी हटाओ का नारा दे रहे हैं और हमने जो वादा किया उसे पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि एक हजार से बढ़ाकर 1150 रुपए की है, जो जल्द खाते में पहुंचेगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भी लोकतंत्र को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला।हम संविधान के प्रति संकल्पित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को संगोष्ठी में शामिल होने से पहले आयोजन स्थल पर संविधान की प्रति हाथ में लेकर उसके प्रति संकल्प जाहिर करते हुए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'5 की मौत, 1701 ऐक्टिव केस' भारत में लौटा Corona, WHO ने JN. 1 Subvariant पर क्या कहकर चेताया?
'5 की मौत, 1701 ऐक्टिव केस' भारत में लौटा Corona, WHO ने JN. 1 Subvariant पर क्या कहकर चेताया?
વડિયા તાલુકાકક્ષા ના કલા મહાકુંભ મા વિનાયક વિદ્યા મંદિર નો ઉત્કૃષ્ટ દેખાવ
અમરેલી જિલ્લા રમતગમત અધિકારીની કચેરી દ્વારા તાલુકા કક્ષાનો કલામહાકુંભ 2022 નું આયોજન શ્રી...
AAPના ચૈતર વસાવાની જાહેરાત: સ્થાનિક ચૂંટણીમાં એકલા હાથે લડશે.| dediyapadanews
સ્થાનિક ચૂંટણીમાં આમ આદમી પાર્ટી એકલા હાથે લડશે, સ્થાનિક ચૂંટણીમાં AAP-કોંગ્રેસનું ગઠબંધન નહીં...
Honor Magic 6 Series की जल्द होगी भारत में एंट्री, 180MP कैमरा के साथ फोटोग्राफी का मजा होगा दोगुना
ऑनर मैजिक सीरीज को भारत में लॉन्च किया जाएगा यह जानकारी तो एक्स हैंडल के जरिये कंपनी के वरिष्ठ...