लोकसभा चुनाव के दौरान लोकतंत्र को लेकर भाजपा पर हमला बोलने के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। सीएम शर्मा ने कहा कि जो अब संविधान बचाने की बात कर रहे हैं, उन्होंने 25 जून 1975 को लोकतंत्र की हत्या की और संविधान व राष्ट्र को कुचलने का काम किया। सीएम ने आपातकाल को लोकतंत्र पर काला धब्बा बताया। मुख्यमंत्री मंगलवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में संविधान संरक्षण मंच की ओर से ‘संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय में प्रतिबद्धता’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान लोकतंत्र की नींव है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया, उसे कोई नहीं बदल सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहब को चुनाव में हराने का काम किया। डॉ. अंबेडकर व दीनदयाल उपाध्याय दोनों अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को आगे लाना चाहते थे, इस मामले में दोनों के समान विचार थे। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सरकार बदलने का काम किया, इंदिरा गांधी से लेकर आज राहुल गांधी तक गरीबी हटाओ का नारा दे रहे हैं और हमने जो वादा किया उसे पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि एक हजार से बढ़ाकर 1150 रुपए की है, जो जल्द खाते में पहुंचेगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भी लोकतंत्र को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला।हम संविधान के प्रति संकल्पित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को संगोष्ठी में शामिल होने से पहले आयोजन स्थल पर संविधान की प्रति हाथ में लेकर उसके प्रति संकल्प जाहिर करते हुए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ભારે વરસાદ પડતા વિલીંગ્ડન ડેમ થયો ઓવરફ્લો
ભારે વરસાદ પડતા વિલીંગ્ડન ડેમ થયો ઓવરફ્લો
શહેરમાં આજે બપોર બાદ વાતાવરણમાં પલટો આવતા ભારે વરસાદ...
सुल्तानपुर नगर में कल 2 घंटे बंद रहेगी बिजली
सुल्तानपुर. नगर में बस स्टैंड फ़ीडर पर 16जुलाई सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद...
महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यलय के सामने किया विरोध प्रदर्शन:जम्मू कश्मीर चुनावों में महिलाओं को कम सीट देने से नाराज
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सितम्बर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण का की...
बालोतरा में पचपदरा पुलिस की कार्रवाई: अवैध बजरी से भरे डंपर को किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ने अवैध बजरी के डंपर को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस...