भाजपा नेता महेश आहूजा ने बीते सोमवार को कोटा में एक सभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा कोटा आईजी रवि दत्त गोड के खिलाफ घुटनों की बल चलने की धमकी देने के संबंध में दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। आहूजा ने कहा कि मर्यादा की एक हद होती है लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया, उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। आहूजा ने कहा कि पूरे राजस्थान को पता है कि जब डोटासरा मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे,तब उन पर कितने आरोप लगे थे,वे भूल गए क्या और एक निष्पक्ष अधिकारी के खिलाफ आपके शब्दों की मानसिकता जाहिर करता है। आहूजा ने कहा कि कोटा आईजी का अपमान हम नहीं सहन करेंगे, आप तुरंत प्रभाव से अपने शब्दों के लिए माफी मांगे नहीं तो कोटा के लोग अगली बार आपको कोटा में घुसने नहीं देंगे तथा उग्र प्रदर्शन करेगें।आहूजा ने कहा कि ऐसे नेताओं की वजह से आज कांग्रेस डूब रही है। आहूजा ने कहा कि उनकी रवैया की वजह से कांग्रेस के नेता परेशान है इसी वजह से कल कोटा उत्तर के विधायक भी इस सभा में शामिल नहीं हुए। कोटा के आईजी की वजह से आज कोटा में शांति है जो कांग्रेस नेताओं को बर्दाश्त नहीं हो रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Lok Sabha Election: Lalu Yadav ने बेटी की जीत को लेकर दिया आश्वासन, कहा- बिहार में इंडिया की लहर
Lok Sabha Election: Lalu Yadav ने बेटी की जीत को लेकर दिया आश्वासन, कहा- बिहार में इंडिया की लहर
માતર ખાતે ઉઢેલા અને સધાણા ગામ આગેવાનો સહિત શાંતિ સમિતિ ની બેઠક યોજાઇ
આવતા દિવસો માં મુસ્લિમ સમાજ નો મોટો ઈદ એ મિલાદ તહેવાર આવી રહ્યો છે તેના અનુસંધાન માં માતર ખાતે...
Pollution: 5 दिसंबर से दिल्ली में नहीं चल पाएंगे ये वाहन, पॅाल्यूशन लेवल ठीक होने तक जारी रहेगा प्रतिबंद
Pollution new rule: दिल्ली में डीजल बीएस 3-4 वाहनों (diesel vehicle)को फिर से प्रतिबंधित...
হোজাইত বাংলাদেশী নাগৰিক আটক #Hojai
হোজাইত বাংলাদেশী নাগৰিক গ্ৰেপ্তাৰ।।ৰেল ষ্টেচনত অনাই বনাই ঘূৰি থকা অৱস্থাত ৰেল আৰক্ষীয়ে কৰে...
मारवाड़ी युवा मंच, रोहा शाखा ने धुमधाम से मनाया ७७वां स्वाधीनता दिवस।
मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं)रोहा शाखा ने भी ७७वां स्वाधीनता दिवस गीत नृत्य के साथ धुमधाम से मनाया।...