राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दिया कुमारी के पास वित्त मंत्रालय है. राजस्थान में बजट पेश होने वाला है. सूत्रों की मानें तो उन्होंने बजट से संबंधित अमित शाह से चर्चा की है. हलांकि, दिया कुमारी ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया. दिया कुमारी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ‘X' पर पोस्ट किया है. उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोशल मीडिया ‘X' पर लिखा, “माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की एवं राजस्थान के विकास से जुड़े कई विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. अपना बहुमूल्य समय देने एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु माननीय गृह मंत्री जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद!” शनिवार यानी 22 जून को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यों के वित्त मंत्रियों की मीटिंग बुलाई थी. मीटिंग में राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी भी शामिल हुई थीं. दिया कुमारी ने राजस्थान के हक की बात की. उन्होंने केंद्रीय बजट में राजस्थान की मांगों पर चर्चा की. साथ ही राजस्थान के लिए ज्यादा से ज्यादा योजनाओं के लिए बजट लाने पर जोर दिया . आगामी केंद्रीय बजट में ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान' की अवधारणा को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बैठक हुई. दिया कुमारी ने बजट पूर्व चर्चा में राजस्थान का पक्ष रखा. दिया कुमारी ने राजस्थान की जनता से जुड़े हुए विकास के मुद्दों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
भजनलाल कैबिनेट ने पहली वर्षगांठ से पहले खोला पिटारा! ST-SC वर्ग को बडी राहत तो 2 जिलों की खुली किस्मत
भजनलाल कैबिनेट ने शनिवार को धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाने की मंजूरी दे दी। इसमें धर्मांतरण...
बीसलपुर बांध में पानी की बंपर आवक जारी,जयपुर की लाइफलाइन माना जाता है ये बांध
बीसलपुर बांध में पानी की बंपर आवक लगातार जारी है। बांध परियोजना अभियंताओं के अनुसार बांध के...
Car Driving Learning Tips: कार चलाने सीख रहे हैं तो इन बातों का रखें ख्याल, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे परफेक्ट
Car Driving Tips आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिसे फॉलो करके आप आराम से ड्राइविंग को सीख...
વિધાનસભાની ચૂંટણી પ્રચારનાં શ્રી ગણેશ કરાયાં .....
વિધાનસભાની ચૂંટણી પ્રચારનાં શ્રી ગણેશ કરાયાં .....
અમરેલી જિલ્લા કલેક્ટર શ્રી ગૌરાંગ મકવાણા ના અધ્યક્ષસ્થાને તારીખ 26 મી ઓગસ્ટે અમરેલી જિલ્લા સંકલન સમિતિની બેઠક યોજાશે
જિલ્લા કલેકટરશ્રી ગૌરાંગ મકવાણાના અધ્યક્ષસ્થાને
તા.૨૬મી ઓગસ્ટે અમરેલી જિલ્લા સંકલન સમિતિની બેઠક...