सोमवार तड़के रूस पर आतंकी हमला हो गया। आतंकियों ने पूजाघरों को टारगेट कर वहां हमला बोला, इस भीषण आतंकी हमले में 9 की मौत हो गई है वहीं 25 लोग घायल हो गए हेैं। ये हमला रूस के दक्षिणी प्रांत दागिस्तान में हुआ है। यहां अलग-अलग 3 जगहों पर आतंकियों ने ये दहशतगर्दी मचाई। रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों में 7 कानून प्रवर्तन अधिकारी, चर्च का एक पुजारी और एक चर्च सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। रूसी समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकी भी मारे गए हैं। दागिस्तान पब्लिक मॉनिटरिंग कमीशन के अध्यक्ष शमील खादुलेव के मुताबिक चर्च के पादरी की आतंकियों ने बड़ी बेरहमी से हत्या की है। आतंकियों ने फादर निकोले की डर्बेंट के चर्च में ही गला काटकर हत्या कर दी थी। आतंकियों ने उनकी उम्र की भी परवाह नहीं की। वो 66 साल के थे और बहुत बीमार थे। आतंकियों ने चर्च में घुसते ही सिर्फ पिस्तौल से लैस एक सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी गई। TASS के मुताबिक जब ये आतंकी हमला हुआ तब मखचकाला के एक चर्च में भी भीषण गोलीबारी हुई। चर्च के भीतर जो लोग ते वो इतनी डर गए थे कि उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए खुद को अंदर बंद कर लिया था। उधर डर्बेंट में एक यहूदियों के मंदिरों में आग लगा दी थी।एजेंसी के मुताबिक रूसी अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है। वहीं एक और जवाबी कार्रवाई ‘इंटरसेप्शन’ की योजना को अंजाम दिया जा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
શશીધન ડે સ્કુલ માં વેકેશન દરમ્યાન સમર કેમ્પ નું આયોજન કરવામાં આવ્યું
શશીધન ડે સ્કુલ માં વેકેશન દરમ્યાન સમર કેમ્પ નું આયોજન કરવામાં આવ્યું છે લિમીટેડ સીટ હોવાથી વહેલાં...
অসম ভাওনা সমাৰোহ ২০২০ মাজুলী...
অসম ভাওনা সমাৰোহ ২০২০ মাজুলী...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान अब 30 जूनको
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान अब 23 जून की बजाए 30 जून को आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य...
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय की जर्जर इमारत: विशाल मेवाड़ा
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा ने कोटा के राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय कोटा के भवन की जर्जर...
Mission 2024: दिल्ली में लोकसभा चुनाव की बिसात बिछा रहे CM नीतीश, आज करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात
नई दिल्ली,विपक्षी एकता पर बातचीत के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके डिप्टी तेजस्वी...