राजस्थान के शिव विधानसभा से विधायक रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। आरोपी का नाम किशनलाल उर्फ केशाराम जाट है। आरोपी राजस्थान के बालोतरा जिले के गीडा थाना इलाके के पारेव गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक बाड़मेर जिले के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को धमकी देने वाले आरोपी किशनलाल उर्फ केशाराम जाट को अहमदाबाद क्राइम पुलिस ने कालूपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 1 पिस्तोल और 9 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने मध्य प्रदेश से एक पिस्तोल और 10 कारतूस खरीदे थे। जिनमें से आरोपी एक कारतूस का इस्तेमाल कर चुका है। आरोपी के विरुद्ध गीडा थाने में लूट का एक मामला भी दर्ज है, जिसमें वह वांछित है। हालांकि, विधायक रविन्द्र भाटी को जान से मारने की धमकी के बाद जब राजस्थान पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो वह गाड़ी छोड़कर भाग गया था। गाड़ी में ही आरोपी ने पिस्टल और कारतूस छिपा रखे थे। गुजरात में आरोपी की गिरफ्तार के बाद राजस्थान पुलिस को हथियार के बारे में पता चला। जिस पर पुलिस ने हथियार बरामद किए। बता दें कि आरोपी ने एक वीडियो जारी कर करीब एक महीने पहले बालोतरा के विधायक रविन्द्र भाटी को जान से मारने की धमकी दी थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जिला कलक्टर ने कहा,सफाई व्यवस्था सुधारें नहीं तो होगा चालान
बाड़मेर. नवो बाड़मेर अभियान के तहत मंगलवार को जिला कलक्टर टीना डाबी ने कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई...
હારીજમા રસ્તે રખડતા ઢોરોનો ત્રાસ વાહનચાલકો ત્રાહિમામ
હારીજમા દિન પ્રતિ દિન રસ્તે રખડતા ઢોરોનો કારણે અનેક મુશ્કેલીઓ નો સામનો વાહન ચાલકો તેમજ રાહ દારીઓ...
Indian Premier League 2024: आईपीएल मैच का फुल होगा मजा, भारतीय यूजर्स इस ऐप पर फ्री में देख सकेंगे लाइव
IPL Matches Live Streaming And Broadcast 22 मार्च से आईपीएल 2024 सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में...
જેતપુર ભાદરના સામાકાંઠે સોનલબેન મકવાણા,અજીતભાઈ વાંક અને કામધેનુ ગ્રુપ આયોજિત ગણેશ ઉત્સવ ||
જેતપુર ભાદરના સામાકાંઠે સોનલબેન મકવાણા,અજીતભાઈ વાંક અને કામધેનુ ગ્રુપ આયોજિત ગણેશ ઉત્સવ ||
Karnataka Psi Scam: पीएसआई भर्ती घोटाले की न्यायिक जांच के आदेश, जस्टिस बी वीरप्पा आयोग करेगा घोटाले की जांच
Karnataka Psi Scam: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पिछली भाजपा सरकार के दौरान हुई 545 PSIs...