महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है. कभी कुछ खाद्य पदार्थ सस्ते होते हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ खाद्य पदार्थ महंगे हो जाते हैं. कुछ दिन पहले तक 20 से 25 रुपये किलो मिलने वाली प्याज अब लोगों की आखों से आंसू निकाल रही है.प्याज के भाव अब 50 से 60 रुपए प्रति किलो पहुंच गए हैं. जून की शुरुआत में प्याज 20 से 25 रुपए प्रति किलो बिक रहा था. लेकिन भीषण गर्मी के कारण प्याज की फसल खराब हो गई. जिससे पिछले एक सप्ताह के दौरान प्याज के रिटेल भाव डबल हो गए हैं.अब रसोई में प्याज के तड़के की महक और स्वाद हवा होता हुआ नजर आ रहा है. भाव बढ़ने का मुख्य कारण जोधपुर के मथानिया,भोपालगढ़ से आवक आधा होना है. भीषण गर्मी के कारण प्याज की फसल बिगड़ गई है. पहले मुहाना मंडी में रोज 50 गाड़ियां आ रही थी. लेकिन अब मुहाना मंडी में रोज करीब 20 से 25 गाड़ी ही आ रही हैं. सीकर से भी प्याज की आवक कमजोर हो रही है. फिलहाल नासिक से प्याज की आवक की गति भी धीमी हो रही है. अलवर के खैरथल से अभी नई फसल आने में दो माह लगेंगे. मुहाना मंडी में प्याज 25 से 30 रुपए प्रति किलो थोक भाव में बिक रहा है. थोक व्यापारियों की माने तो प्याज के भाव अभी और बढ़ सकते हैं. बता दें कि न केवल मंडियों में प्याज की कीमत बढ़ रही है बल्की टमाटर की कीमत भी लगातार बढ़ रही हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુરેન્દ્રનગરમાં વિધવા મહિલાને 7 વર્ષનું બાળક પરત અપાવી સાસુ સાથે સુખદ સમાધાન કરાવતી મહિલા હેલ્પલાઈન ટીમ
રાજ્યમાં મહિલાઓની સુરક્ષા તથા મદદ માટે 24ડ 7 કાર્યરત 181 અભ્યમ મહિલા હેલ્પલાઇન ટીમ દ્વારા અનેક...
अपने मोबाइल को गरम होने से कैसे बचाए
आपके मोबाइल को ठंडा रखने के लिए यहां 10 युक्तियाँ हैं:
1. **धूप से दूर रखें (Dhoop se door...
નીતિ મોહન ફરી એક વાર જજની ખુરશી પર...
બોલીવૂડની જાણીતી ગાયીકા નીતિ મોહન વધુ એક વખત જજ તરીકે એક શોમાં જોવા મળવાની છે.
ટીવી પરદે...
Asian Games में चीन ने भारतीय खिलाड़ियों को रोका, Anurag Thakur ने लिया बड़ा फैसला!
Asian Games में चीन ने भारतीय खिलाड़ियों को रोका, Anurag Thakur ने लिया बड़ा फैसला!