राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नीट परीक्षा मामले में भाजपा पर करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि राजस्थान में जब हमारी सरकार थी तो भाजपा का हर नेता व कार्यकर्ता युवाओं की चिंता की बात करता था. आज उनका दोहरा चरित्र सामने आ गया है. उन्हें जनता की नहीं, बल्कि सत्ता की चिंता थी. राजस्थान के पौने दो लाख विद्यार्थियों ने सपने देखे. आज उन सपनों पर कुठाराघात हुआ है. पीसीसी चीफ ने कहा, 'नीट की परीक्षा का पेपर आउट हो गया. प्रतिदिन सभी राज्यों से गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं. फिर भी सरकार परीक्षा रद्द क्यों नहीं कर रही? हम इन सभी मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे. सड़क और सदन दोनों में लड़ाई होगी. शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि गड़बड़ी हुई है, लेकिन पेपर लीक नहीं हुआ है. मगर, बिहार के उपमुख्यमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि पेपर लीक हुआ है. इसके पुख्ता सबूत हैं. फिर बात क्यों नहीं मानी जा रही है. ग्रेस मार्क किस तरह से मिला? उसका भी कोई ठीक पैमाना नहीं है. बच्चे परेशान हैं. उनका सपना टूटा है. वे रीट लगा रहे हैं.' कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार डेढ़ साल भी नहीं चलेगी. मैं यह समय भी इसलिए कह रहा हूं कि हमारे सांसद यह न सोचने लगें कि अभी तो जीत कर आए हैं और अभी ही चुनाव में जाना होगा. नीट की तरह एक और घोटाला हुआ है. पर्चियों से मुख्यमंत्री बना रहे हैं. यह भी बड़ा घोटाला है. सक्षम व्यक्ति को यह मुख्यमंत्री नहीं बना रहे हैं. यह सक्षम व्यक्तियों को मंत्री नहीं बनाएंगे. इन्हें पपेट चाहिए. डोटासरा ने दावा करते हुए कहा कि जो हालात प्रदेश में हुए हैं, उससे यही लगता है कि मुख्यमंत्री कोई भर्ती नहीं कर पाएंगे. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जो शिक्षा मंत्री शिक्षा को छोड़कर सारी बातें करेगा. आश्चर्य है कि उसे शिक्षा मंत्री बना रखा है. रीट में जो गड़बड़ियां हुई हैं. उनमें गिरफ्तारी करो न, किसने रोका है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
गुढ़ा बांध के गेट खोले मेज नदी के डूब क्षेत्र से उचित दूरी बना के रखे
मेज नदी पर बने गुढ़ा बांध का भराव दिनांक 25 अगस्त 2024 34. फीट हो गया है। बांध की कुल भराव क्षमता...
অসম যুৱ অলিম্পিকত উজলিল ধিঙৰ ৬ গৰাকী খেলুৱৈ
অসম যুৱ অলিম্পিক ২০২২ ত জুলাই অনুষ্ঠিত পদকপ্রাপ্ত খেলুৱৈ সকলক ধিং আৰোগ্য যোগ কেন্দ্রৰ সমৰ্দ্ধনা...
How To Become Physically Strong? Podcast #3
How To Become Physically Strong? Podcast #3
इस गर्मी AC के अलावा ये इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी हो सकते हैं ब्लास्ट, बचना है तो...
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग मानसून (Monsoon) का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लोग जहां झुलसती...
પ્રવાસની ખોટી સ્કીમ આપી છેંતરપીડી કરતો લાલશાહીનો નાસતો ફરતો આરોપી પકડી પાડતી કમલાબાગ પોલીસ
પ્રવાસની ખોટી સ્કીમ આપી છેંતરપીડી કરતો લાલશાહીનો નાસતો ફરતો આરોપી પકડી પાડતી કમલાબાગ પોલીસ ...