राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफे की अटकलों के बीच फिर से राजकाज करना शुरू कर दिया है. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से वो सरकारी कामों से अपने-आप को दूर रखे हुए थे. वो अपने विभाग तक नहीं जा रहे थे. सरकारी गाड़ी तक उन्होंने छोड़ दी थी. इससे यह कहा जा रहा था कि किरोड़ी लाल मीणा मंत्री पद से इस्तीफा देंगे. लेकिन 21 जून को योग दिवस के मौके किरोड़ी लाल मीणा न सिर्फ योगा डे पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. बल्कि उन्होंने सरकारी बैठक में भी भाग लिया. किरोड़ी लाल मीणा के सरकारी बैठक में भाग लेने के बाद अब यह चर्चा चल शुरू हो गई है कि वो अपने पद से शायद इस्तीफा नहीं देंगे. दरअसल लोकसभा चुनाव नतीजे के बाद राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे को लेकर खूब चर्चा थी. मंत्री मीणा ने खुद प्रदेश की 7 सीटों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि इनमें से किसी सीट पर भाजपा हारी तो वो इस्तीफा दे देंगे. लेकिन अब उन्होंने राजकाज शुरू कर दिया है. इस्तीफे की अटकलों के बीच शुक्रवार को कृषि मंत्री किरोड़ी लाल सवाई माधोपुर की जिला परिषद साधार सभा की बैठक में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने न केवल आमजन की समस्याएँ सुनी बल्कि अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સલાયા પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારમાં થયેલ મર્ડર બાબતે DY.S.P. હિરેન્દ્ર ચૌધરી ની પ્રેસ કોન્ફરન્સ
સલાયા પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારમાં થયેલ મર્ડર બાબતે DY.S.P. હિરેન્દ્ર ચૌધરી ની પ્રેસ કોન્ફરન્સ
Paytm CEO Vijay Shekhar Sharma की ये बात यूज़र्स और कर्मचारियों के लिए राहत भरी है
Paytm CEO Vijay Shekhar Sharma की ये बात यूज़र्स और कर्मचारियों के लिए राहत भरी है
Tesla Cybertruck की इस दिन से शुरू होगी डिलीवरी, जानिए वेरिएंट्स से लेकर पावरट्रेन तक की डिटेल
Tesla ने ऑफिशियली बताया है कि Cybertruck की डिलीवरी 30 नवंबर से शुरू होगी। ये डिलीवरी इवेंट...
অসম চাহ জনজাতি ছাত্ৰ সন্থা” চমুকৈ আটছা কেন্দ্ৰীয় সমিতিৰ নিৰ্দেশ মৰ্মে আট্ছা হিংৰিজান উপ-শাখাৰ উদ্যোগত হিংৰিজান চাহ বাগিচাত ধৰ্না কাৰ্যসূচী ৰূপায়ণ ।
শ্রমিক সকলৰ আৰ্থসামাজিক, শৈক্ষিক আৰু বিভিন্ন সমস্যাৰ সন্মুখীন হোৱাৰ উপৰিও বাগিছাৰ কৰ্তৃপক্ষই...