साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी ने इस बार के लोकसभा चुनावों में 25 में से 11 सीटें गंवा दी. चुनाव परिणामों से पहले बीजेपी को ये लग रहा था कि प्रदेश में एक-दो सीटें फंस सकती है लेकिन इतने बुरे प्रदर्शन की किसी को उम्मीद नहीं थी. अब इस हार को लेकर पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है. इस बीच एक लेटेस्ट सर्वे ने बताया है कि राजस्थान में बीजेपी महज 14 सीटों पर ही क्यों सिमट गई? लोकनीति-सीएसडीएस के लेटेस्ट सर्वे ने बताया है कि राजस्थान में किसानों के गुस्से के चलते बीजेपी को बड़ा नुकसान पहुंचा है. सर्वे में सामने आया है कि 46 फीसदी किसानों ने कांग्रेस को जबकि बीजेपी को महज 45 फीसदी किसानों ने ही वोट किया है. किसानों के अलावा बाकी मतादाताओं में से 39 प्रतिशत ने कांग्रेस को जबकि 51 फीसदी ने बीजेपी को वोट दिया है. इससे पता चलता है कि नॉन फार्मर्स के वोट पाने में बीजेपी कांग्रेस से काफी आगे है जबकि किसानों का वोट पाने में बीजेपी पिछड़ गई है. हार के कारणों पर हुई बीजेपी की समीक्षा बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा था कि अलग-अलग सीटों पर हार के अलग-अलग कारण सामने आए हैं. लेकिन मुख्य कारण यह है कि कांग्रेस ने आरक्षण खत्म करने और संविधान बदलने का भ्रम फैलाया, जिससे पार्टी को काफी नुकसान उठाना पड़ा. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि किसान आंदोलन के चलते भी लोगों में बीजेपी को लेकर नाराजगी थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સિહોર શહેરમાંથી અજગર ઝડપાયો
સિહોર અને તાલુકામાં અજગરની પ્રજાતિ ગિરિમાળાઓ છોડી ખેતર તરફ પ્રયાણ કરતા અને છેલ્લા થોડા દિવસોથી...
સ્વંતંત્ર દિવસ પહેલા NIA આંતકી મોડ્યુલ ISIS સાથે સંકળાયેલા શખ્સની દિલ્હીથી ધરપકડ કરી
આગામી 15મી ઓગસ્ટને લઇ સુરક્ષા એજન્સીઓ સર્તક જોવા મળી રહી છે સ્વતંત્રતા દિવસ પહેલા નેશનલ...
तकनीक में पिछली सफलताओं को आगे बढ़ाएगी नई सरकार, अन्य पहलों के साथ आगे बढ़ेगा Meity,
एनडीए तीसरे कार्यकाल के लिए सरकार बनाने की तैयारी में है इसलिए तकनीकी पहलों की गति जारी रहने की...
મેફેડ્રોન કેસ : ૫૭ગ્રામ ૧૧૦મિલી ગ્રામ મુદ્દામાલ સાથે બે ઇસમને પકડી પાડતી શહેર S.O.G ક્રાઇમ બ્રાન્ચ.
મેફેડ્રોન કેસ : ૫૭ગ્રામ ૧૧૦મિલી ગ્રામ મુદ્દામાલ સાથે બે ઇસમને પકડી પાડતી શહેર S.O.G ક્રાઇમ બ્રાન્ચ.