प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर मिली हार पर मंथन करने के बाद राज्य की भाजपा सरकार प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस राज के बाद प्रदेश में भाजपा का राज तो आ गया, लेकिन कई जगह अभी तक पुराने अधिकारी ही जमे हुए थे। विधायकों ने इसे लेकर काफी पहले नाराजगी भी जाहिर की थी, अब सरकार ने इस पर काम करना शुरू किया है। सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनावों के दौरान विधायकों ने यह शिकायत की थी कि कांग्रेस सरकार के समय से लगे अधिकारियों ने उनकी सुनी नहीं और इसका असर चुनाव में दिख सकता है। परिणाम आया तो भाजपा 25 में से मात्र 14 सीटें ही जीत पाई। जयपुर में हार पर मंथन हुआ और दिल्ली ने भी हार की वजहों की खोजबीन शुरू की। एक कारण यह भी सामने आया कि अफसरों को लेकर सरकार ने जो निर्णय किए थे, उनसे विधायक और स्थानीय संगठन पूरी तरह से खुश नहीं था। सूत्रों के अनुसार सरकार फिलहाल बजट सत्र की तैयारियों में व्यस्त है। ऐसे में सचिव स्तर और उससे ऊपर के ज्यादातर अधिकारियों को तो बजट के बाद ही बदलेगी, लेकिन जिलों और संभाग मुख्यालयों पर तैनात आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। कांग्रेस राज के समय से लगे कलक्टर-एसपी, संभागीय आयुक्त, आईजी और इस सरकार में लगाए गए जो अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी परफॉर्म नहीं कर पाए। सरकार ने उनको बदलने का निर्णय किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ,बूंदी के जिला अध्यक्ष के चुनाव 22 सितंबर रविवार को
बूंदी। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष सत्यवान शर्मा ने बताया कि प्रदेश...
Business News: Stock Market में दर्ज की गई जबरदस्त तेजी, Sensex 73,872 पर हुआ बंद
Business News: Stock Market में दर्ज की गई जबरदस्त तेजी, Sensex 73,872 पर हुआ बंद
झाडांच्या संगोपनाचा निसर्ग मित्रांने घेतला ध्यास आणि पुढाकार
झाडांच्या संगोपनाचा निसर्ग मित्रांने घेतला ध्यास आणि पुढाकार
जेसीआई कोटा उड़ान का महिला सशक्तिकरण पर शीरोज़ कार्यक्रम आयोजित: एडिशनल एसपी नियति शर्मा ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए
जेसीआई कोटा उड़ान की ओर से सोमवार को महावीर नगर थर्ड स्थित एक निजी कैफे में महिला सशक्तिकरण पर...
धरतेरस और दीपावली पर अपने परिजनों को दें 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का उपहार : सीएमएचओ
धरतेरस एवं दीपावली त्यौहार के चलते आमजन अपने परिवार के लिए खुशियां बंटोरने में लगा है। ऐसे में...