प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर मिली हार पर मंथन करने के बाद राज्य की भाजपा सरकार प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस राज के बाद प्रदेश में भाजपा का राज तो आ गया, लेकिन कई जगह अभी तक पुराने अधिकारी ही जमे हुए थे। विधायकों ने इसे लेकर काफी पहले नाराजगी भी जाहिर की थी, अब सरकार ने इस पर काम करना शुरू किया है। सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनावों के दौरान विधायकों ने यह शिकायत की थी कि कांग्रेस सरकार के समय से लगे अधिकारियों ने उनकी सुनी नहीं और इसका असर चुनाव में दिख सकता है। परिणाम आया तो भाजपा 25 में से मात्र 14 सीटें ही जीत पाई। जयपुर में हार पर मंथन हुआ और दिल्ली ने भी हार की वजहों की खोजबीन शुरू की। एक कारण यह भी सामने आया कि अफसरों को लेकर सरकार ने जो निर्णय किए थे, उनसे विधायक और स्थानीय संगठन पूरी तरह से खुश नहीं था। सूत्रों के अनुसार सरकार फिलहाल बजट सत्र की तैयारियों में व्यस्त है। ऐसे में सचिव स्तर और उससे ऊपर के ज्यादातर अधिकारियों को तो बजट के बाद ही बदलेगी, लेकिन जिलों और संभाग मुख्यालयों पर तैनात आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। कांग्रेस राज के समय से लगे कलक्टर-एसपी, संभागीय आयुक्त, आईजी और इस सरकार में लगाए गए जो अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी परफॉर्म नहीं कर पाए। सरकार ने उनको बदलने का निर्णय किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
28 अगस्त तक प्रति शनिवार और रविवार को रद्द
की गयी अहमदाबाद मंडल की ट्रेने बहाल
पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद मंडल की पारिचालनिक कारणों से कुछ ट्रेनों को 28 अगस्त 2022 तक...
कोटा में कल बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी का अलर्ट, कलेक्टर ने 1 से 12 कक्षा तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया
मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के तहत जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिले के सभी स्कूलों में...
Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित सीटों पर Voting, 60 हजार जवान तैनात |Latest News
Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित सीटों पर Voting, 60 हजार जवान तैनात |Latest News
Weather Update: UP के 65 जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी | Dainik Jagran
Weather Update: इस समय देश भर में झमाझम बारिश हो रही है,,जिसकी वजह से मौसम तो सुहाना होगया है,,...