राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बजट पूर्व चर्चा में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को विफल बताने पर पलटवार करते हुए कहा है कि निजी अस्पतालों के कुछ डॉक्टरों को असत्य बोलकर अच्छी योजना एवं मेडिकल जैसे पवित्र पेशे को बदनाम करने से बचना चाहिए। गहलोत ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘कल बजट पूर्व चर्चा में किसी डॉक्टर द्वारा मेरे ऑपरेशन पर तथ्यात्मक रूप से गलत बयान मीडिया के माध्यम से जानकारी में आया है। मेरा हार्निया का ऑपरेशन फरवरी, 2019 में हुआ था जबकि चिरंजीवी योजना मई 2021 से शुरू हुई थी।’ उन्होंने कहा, ‘मेरी आर्टरी में ब्लॉकेज, पैरों के अंगूठों में फ्रैक्कर एवं कोविड के बाद हैप्पी हाइपोक्सिया होने पर इलाज सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में ही हुआ जिसके कारण मैं वहां कुछ दिन भर्ती भी रहा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर ही इलाज करवाया। चिरंजीवी योजना से लाखों लोगों के जीवन में सुधार हुआ है। अगर ये योजना न होती तो न जाने कितने गरीबों एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के जमीन-जायदाद इलाज में बिक जाते। निजी अस्पतालों के कुछ डॉक्टरों को ऐसा असत्य बोलकर एक अच्छी योजना एवं मेडिकल जैसे पवित्र पेशे को को बदनाम करने से बचना चाहिए।’गहलोत ने कहा, हमारी सरकार ने राइट टू हेल्थ का कानून बनाया जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में निशुल्क इलाज हो सके। वर्तमान सरकार को डॉक्टर एसोसिएशन के साथियों को विश्वास में लेकर राइट टू हेल्थ के नियम जल्द से जल्द बनाकर लागू करने चाहिए जिससे राजस्थान के हर निवासी को इलाज का अधिकार मिले।’ उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बजट पूर्व चर्चा में निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने पूववर्ती कांग्रेस सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को इस सदी की सबसे विफल योजना बताई थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Shiv Sena and Dhal Talwar | जेव्हा 'ढाल - तलवार' नं गाजवलेलं मैदान, शिवसेनेने मिळवला होता विजय
Shiv Sena and Dhal Talwar | जेव्हा 'ढाल - तलवार' नं गाजवलेलं मैदान, शिवसेनेने मिळवला होता विजय
पति ने अपने हाथ की नसे काटकर आत्महत्या कर ली वही मृतक के परिजनों ने मृतक की बीवी पर हत्या का आरोप लगाया
शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में पति पत्नी में झगड़े में पति ने अपने हाथ की नसे...
સુખસરના સામાજિક અગ્રણી અને વોર્ડ નમ્બર-૫ ના સભ્ય કૈયુમભાઈ સિસોલી દ્વારા જરૂરીયાત મંદોને રાસન કિટનું વિતરણ કરવામાં આવ્યું
તારીખ ૨૪-૧૦-૨૦૨૨ ના રોજ દિવાળી ના દિવસ નિમિત્તે દાહોદ જિલ્લા ના ફતેપુરા તાલુકાના સુખસર ના સામાજિક...
टोंक नगर परिषद आयुक्त हुई APO.
टोंक.टोंक नगर परिषद आयुक्त ममता नागर को राज्य सरकार द्वारा APO कर दिया गया हैं.
प्राप्त जानकारी...
PM की डिग्री विवाद, शिंदे सरकार पर रुख और अब नया संसद भवन... चाचा शरद पवार से अलग क्यों भतीजे अजित की राजनीति?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार ने एक बार फिर अपनी पार्टी और महाविकास...