देशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संगठक और आरएसएस प्रचारक सतीश कुमार ने बड़े परिवार की जरूरत जताते हुए चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि पांच-छह हों, दो या तीन जरूर होने चाहिए और चार बच्चे हों तो अच्छा है। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से जयपुर में एक दिन पहले हुए कार्यक्रम में सतीश कुमार ने कहा कि, मैं वैसे ही नहीं कह रहा हूं, बल्कि हमने जनसंख्या को लेकर काफी रिसर्च की है। वर्ष 2047 तक हमें युवा जनसंख्या देनी है। हम बूढों का देश बनकर 2047 में नहीं जाना चाहते हैं। पहले कहा जाता था कि छोटा परिवार, सुखी परिवार, लेकिन अब हम कहते हैं बड़ा परिवार, सुखी परिवार। एक-एक देश की स्टडी की है… अभी हम विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। वर्ष 2025 में हम चौथी अर्थव्यवस्था हो जाएंगे। 2026 में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था में आएंगे। तीसरी से दूसरी और पहले पर आने में टाइम लगेगा। 2047 में भारत नंबर वन अर्थव्यवस्था बनेगा और यह हमारे युवा बनाएंगे।विश्व का नेतृत्व करना है तो इकोनॉमी मजबूत होनी चाहिए। आज अमेरिका सारी दुनिया में लीडरशिप कर रहा है। जबकि, अमेरिका की कोई जीवन शैली है क्या? वेद-पुराण जैसा कोई बड़ा ग्रंथ नहीं है। कोई जीवन शैली, परिवार का सिस्टम नहीं है। अमेरिका में पांच साल में 51 प्रतिशत तलाक हो गए। फिर भी अमेरिका दुनिया में बड़ा बना हुआ है, क्योंकि उसकी इकोनॉमी मजबूत है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजघराने की Diya Kumari, दलित समाज के Prem Chand Bairwa, राजस्थान के दोनों Deputy CM को जानिए
राजघराने की Diya Kumari, दलित समाज के Prem Chand Bairwa, राजस्थान के दोनों Deputy CM को जानिए
કરજણમાં ભારતીય કિસાન સંઘ દ્વારા વિરોધ પ્રદર્શન કરાયું
કરજણમાં ભારતીય કિસાન સંઘ દ્વારા વિરોધ પ્રદર્શન કરાયું
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न।
सुल्तानपुर .नगर मे पंचायत समिति सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम कर तहत...
AAP has launched "grenade brigade" In Punjab to disturb peace and amity : Chugh
"Centre need's to investigate "
BJP National General Secretary Tarun Chugh today said that...
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, राजस्थान के ये तीन जिले किए रद्द
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से 19...