भारतीय बाजार में लगातार Electric Scooters की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। Ola Ather से लेकर कई कंपनियों की ओर से इस सेगमेंट में अपने उत्‍पादों को ऑफर किया जाता है। देश में April 2024 के दौरान किस कंपनी ने सबसे ज्‍यादा इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की बिक्री की है। Top-5 में कौन कौन सी कंपनियों ने अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं।

 Electric Scooter सेगमेंट में भी लगातार बिक्री बढ़ रही है। Ola, Ather से लेकर TVS और बजाज भी इस सेगमेंट में अपने उत्‍पादों की बिक्री करती हैं। बीते महीने किस कंपनी की बिक्री कैसी रही है। टॉप-5 लिस्‍ट में किस किसने अपनी जगह बनाई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Ola Electric

देश की सबसे बड़ी Electric Scooter निर्माता Ola Electric ने April 2024 में भी सबसे ज्‍यादा स्‍कूटर्स की बिक्री की है। कंपनी ने बीते महीने कुल 33963 यूनिट्स

TVS Electric

टीवीएस की ओर से इस सेगमेंट में iQube सीरीज को ऑफर किया जाता है। बीते महीने कंपनी ने बिक्री के मामले में 12 फीसदी के करीब की गिरावट दर्ज की है। April 2024 में कुल 7675 

Bajaj Auto

देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज की ओर से भी इलेक्ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में Chetak को ऑफर किया जाता है। कंपनी ने April 2024 में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 7529 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने April 2023 में 493 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Ather Energy

बेंगुलरू की स्‍टार्टअप एथर ने भी बीते महीने में 4062 यूनिट्स की बिक्री देशभर में की है। वहीं April 2024 में यह संख्‍या 7802 यूनिट्स की थी।

Greaves Electric

नंबर-5 पर ग्रीव्‍स इलेक्ट्रिक का नंबर रहा। कंपनी ने अप्रैल 2024 में 2511 यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने April 2023 में सिर्फ 551 यूनिट्स की बिक्री की थी।