लाखेरी - सोमवार को कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित देवनगर के पास ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में मोटर साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल युवक को परिजन तुरंत लाखेरी सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पापड़ी गांव निवासी राकेश गुर्जर पुत्र बिरधी लाल आयु 26 वर्ष पापड़ी गांव से मोटरसाइकिल से लाखेरी की तरफ आ रहा था। लाखेरी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित देव नगर के पास अचानक सामने से आ रहे ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक राकेश गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया। आस- पास के बस्ती वालो ने तुरंत लाखेरी थाना पुलिस को सूचित किया। लाखेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने घायल को लाखेरी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया जहां पर युवक का उपचार जारी है। लाखेरी थानाधिकारी सुभाष चंद शर्मा ने बताया की युवक के परिजनों ने थाने में किसी भी प्रकार की कोई रिपोर्ट नही दी है फिर भी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ऐसे हुआ Kargil में Pakistan का खेल ख़त्म | Kargil War- Part 5 | Kargil Vijay Diwas | Tarikh Ep.765
ऐसे हुआ Kargil में Pakistan का खेल ख़त्म | Kargil War- Part 5 | Kargil Vijay Diwas | Tarikh Ep.765
विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
लाखेरी - शनिवार 8 जून को शहर में विद्युत लाइनों का मेंटीनेंस किया जाएगा। सहायक अभियंता श्रीलाल...
Delhi MCD News: Delhi government को SC से बड़ा झटका, MCD में एल्डरमैन नियुक्त कर सकते हैं LG
Delhi MCD News: Delhi government को SC से बड़ा झटका, MCD में एल्डरमैन नियुक्त कर सकते हैं LG
बहन की अश्लील फोटो कर दी वायरल भाई की फेक आईडी बना कर।
जनपद आजमगढ़ में,बहन की अश्लील फोटो कर दी वायरल भाई की फेक आईडी बना कर।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के...
ಕೇಂದ್ರ ಸರ್ಕಾರ ಅಕ್ಕಿ ಕೊಡಲಿಲ್ಲವೆಂದು ರಾಜ್ಯ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಪ್ರತಿಭಟನೆ
ಕರ್ನಾಟಕದಲ್ಲಿ "ಅನ್ನ ಭಾಗ್ಯ" ಯೋಜನೆಗೆ ಅಕ್ಕಿ ನೀಡಲಿಲ್ಲವೆಂದು ರಾಜ್ಯ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಪಕ್ಷದ ಕಾರ್ಯಕರ್ತರು ಇಂದು...