लाखेरी - सोमवार को कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित देवनगर के पास ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में मोटर साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल युवक को परिजन तुरंत लाखेरी सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पापड़ी गांव निवासी राकेश गुर्जर पुत्र बिरधी लाल आयु 26 वर्ष पापड़ी गांव से मोटरसाइकिल से लाखेरी की तरफ आ रहा था। लाखेरी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित देव नगर के पास अचानक सामने से आ रहे ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक राकेश गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया। आस- पास के बस्ती वालो ने तुरंत लाखेरी थाना पुलिस को सूचित किया। लाखेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने घायल को लाखेरी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया जहां पर युवक का उपचार जारी है। लाखेरी थानाधिकारी सुभाष चंद शर्मा ने बताया की युवक के परिजनों ने थाने में किसी भी प्रकार की कोई रिपोर्ट नही दी है फिर भी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नई Suzuki Spacia Gear हुई पेश; 4WD, ADAS, 15 इंच अलॉय जैसे फीचर्स से है लैस, कैंपिंग के लिए होगी बेस्ट
New Suzuki Spacia Gear Debuts जापानी कंपनी सुजुकी MPV सेगमेंट में नई Suzuki Spacia Gear को...
प्रा. पी टी चव्हाण यांची घेतलेली खास मुलाखत@news23marathi
प्रा. पी टी चव्हाण यांची घेतलेली खास मुलाखत@news23marathi
સુરજકરાડી પાસે ટ્રાફિક અડચણ રુપે રેકડી રાખતા પોલીસ એ ગુન્હો નોધીયો
સુરજકરાડી પાસે ટ્રાફિક અડચણ રુપે રેકડી રાખતા પોલીસ એ ગુન્હો નોધીયો
સિહોર શહેરમાં વિજયાદશમી ની ઉજવણી કરી
અ-ધર્મ ઉપર ધર્મના વિજયના પ્રતિક સમાન વિજયાદશમીના અવસરે શસ્ત્ર પૂજનનુ અનન્ય મહત્વ...
નિષ્કલંક મહાદેવ દરિયાકિનારેથી દારૂ પીધેલ હાલતમાં શખ્સ ઝડપાયો
નિષ્કલંક મહાદેવ દરિયાકિનારેથી દારૂ પીધેલ હાલતમાં શખ્સ ઝડપાયો