लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे. बैठक को लेकर ये अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों नेता मुलाकात में लोकसभा चुनाव के परिणामों की रिपोर्ट पर चर्चा कर सकते हैं. ये भी कहा जा रहा था कि मुलाकात के दौरान बजट को लेकर भी चर्चा संभव है. मुख्यमंत्री ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ भी मुलाकात की. राजस्थान में बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्री के साथ चर्चा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.मुख्यमंत्री ने साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की नई कैबिनेट में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के साथ भी मुलाकात की. इस मुलाकात के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया,"राजस्थान प्रदेश से जुड़े विकास व विद्युत क्षेत्र में ऊर्जा के नए स्रोतों की बढ़ोतरी, आधुनिकीकरण और नवीन टेक्नोलॉजी के उपयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की." राजस्थान में दो दिन भाजपा मुख्यालय पर मंथन बैठक हुई. राजस्थान में 11 लोकसभा सीट पर हार के कारण का रिपोर्ट तैयार किया गया. सूत्रों का दावा है कि इस रिपोर्ट कार्ड को सीएम भजनलाल शर्मा पीएम मोदी को सौंपेंगे. सूत्रों का दावा है कि राजस्थान में पुरानी पेंशन योजन को बंद करने पर भी चर्चा करेंगे. भाजपा ने 15 जून को 7 लोकसभा सीटों पर हार के कारणों पर चर्चा की थी. टोंक-सवाई माधोपुर, नागौर, बाड़मेर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू और दौसा सीटों पर हार की समीक्षा की गई थी. इसमें विपक्ष का आरक्षण खत्म करने का डर दिखाया. इसकी वजह से SC-ST वोटर भाजपा से दूर हो गए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बकरिया चराने गए बालक की नहाते समय तलाई मे डूबने से मौत
हिण्डोली उपखंड क्षेत्र के अकोलिया गाँव मे बकरिया चराने गए 9 वर्षीय बालक की नहाते समय तलाई मे...
कुछ लोग धर्म के नाम पर लोगों भड़का रहें हैं,एनएसए अजीत डोभाल का बड़ा बयान
देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने देश की शांति से खिलवाड़ कर रहे शरारती तत्वों को...
AAP का दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के साथ अलायंस नहीं:केजरीवाल बोले- आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, गठबंधन की खबरें गलत
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को अरविंद...
মহানগৰীত নৱনির্মিত চিগনেল লাইট পোষ্ট ভাঙিলে বাহনে
মহানগৰীত নিশা ছয়মাইলৰ এটি ট্ৰেফিক চিগনেল লাইটৰ খুঁটা ভাঙিলে উদণ্ড গাড়ী চালকে । ছয়মাইল-ভি আই পি...
વિશ્વ વિખ્યાત નૃત્યકાર ભરત બારીયા અક્ષય પટેલ અને તેઓની નૃત્યાવલી ટીમે શિવ મહિમાનો વર્ણન કરતું અદભુત નૃત્ય પ્રસ્તુત કર્યું.
અમદાવાદ ખાતે આવેલ પંડિત દીનદયાળ હોલમાં સોમવારના રોજ ખેતી બેંક ગુજરાતની ૭૧ મી વાર્ષિક સભાનું...