लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे. बैठक को लेकर ये अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों नेता मुलाकात में लोकसभा चुनाव के परिणामों की रिपोर्ट पर चर्चा कर सकते हैं. ये भी कहा जा रहा था कि मुलाकात के दौरान बजट को लेकर भी चर्चा संभव है. मुख्यमंत्री ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ भी मुलाकात की. राजस्थान में बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्री के साथ चर्चा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.मुख्यमंत्री ने साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की नई कैबिनेट में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के साथ भी मुलाकात की. इस मुलाकात के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया,"राजस्थान प्रदेश से जुड़े विकास व विद्युत क्षेत्र में ऊर्जा के नए स्रोतों की बढ़ोतरी, आधुनिकीकरण और नवीन टेक्नोलॉजी के उपयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की." राजस्थान में दो दिन भाजपा मुख्यालय पर मंथन बैठक हुई. राजस्थान में 11 लोकसभा सीट पर हार के कारण का रिपोर्ट तैयार किया गया. सूत्रों का दावा है कि इस रिपोर्ट कार्ड को सीएम भजनलाल शर्मा पीएम मोदी को सौंपेंगे. सूत्रों का दावा है कि राजस्थान में पुरानी पेंशन योजन को बंद करने पर भी चर्चा करेंगे. भाजपा ने 15 जून को 7 लोकसभा सीटों पर हार के कारणों पर चर्चा की थी. टोंक-सवाई माधोपुर, नागौर, बाड़मेर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू और दौसा सीटों पर हार की समीक्षा की गई थी. इसमें विपक्ष का आरक्षण खत्म करने का डर दिखाया. इसकी वजह से SC-ST वोटर भाजपा से दूर हो गए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
100% Pure Skincare Products - Make at Home | साफ़ त्वचा पाने के लिए उपाय
100% Pure Skincare Products - Make at Home | साफ़ त्वचा पाने के लिए उपाय
2024 Audi A6 e-tron से उठा पर्दा, पहली बार दिखेगा ऑल इलेक्ट्रिक अवतार
Audi A6 e-tron को मॉडर्न डिजाइन दिया गया है। इसमें Q6 e-tron के समान स्प्लिट हेडलैम्प हैं जिसमें...
पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-यूपी में बढ़ने वाली है गलन, जानें अपने शहर का मौसम
उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी अब बढ़ने लगी है. ठंड बढ़ने के साथ ही धुंध ( Delhi Fog ) ने भी...
C R પાટીલે AAP ની રાજનીતિને કેમ ગણાવી ચાઈનીઝ? - Arvind Kejriwal - ZEE 24 Kalak
C R પાટીલે AAP ની રાજનીતિને કેમ ગણાવી ચાઈનીઝ? - Arvind Kejriwal - ZEE 24 Kalak