राजस्थान की भजनलाल सरकार सत्ता में आते ही ब्यूरोक्रेसी में लगातार बदलाव कर रही है। छह माह बाद भी अभी तक सौ से ज्यादा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस पुराने पदों पर ही जमे हैं। इनमें वित्त, चिकित्सा, राजस्व मंडल सहित कई अहम पदों पर पिछली कांग्रेस सरकार के समय के ही अधिकारी काम संभाल रहे हैं।अब एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बदलाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। आगामी माह में विधानसभा बजट सत्र भी शुरू होने जा रहा है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव बजट सत्र के बाद होगा। पिछली कांग्रेस सरकार के समय से ही करीब 45 आईएएस, 55 आईपीएस और 25 आईएफएस पदों पर जमे हैं। इनमें भी ज्यादातर 2022 से एक ही पद पर लगे हैं।राजस्थान के दर्जनभर जिलों के एसपी और कई रेंज आईजी भी पूर्ववर्ती सरकार के समय से कामकाज संभाल रहे हैं। पुलिस महानिदेशक ट्रेनिंग, एडीजी प्लानिंग, एडीजी पुलिस आधुनिकीकरण, रेलवे, ट्रेनिंग, क्राइम, यातायात पुराने पदों पर जमे हैं। जयपुर पुलिस आयुक्त, उदयपुर आईजी और करीब 25 आईएफएस राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस के समय से ही अपने पदों पर काम कर रहे हैं।वित्त, चिकित्सा, राजस्व मंडल, कार्मिक के अलावा चार संभागीय आयुक्त और तीन जिलों के कलक्टर पिछली कांग्रेस सरकार के समय से ही कामकाज संभाले हुए हैं। इनमें जयपुर, जोधपुर, बांसवाड़ा और भरतपुर संभागीय आयुक्त और कलक्टर जयपुर, अजमेर, उदयपुर भी पिछले सरकार के समय से जमे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कोटा छावनी फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर पलटा
कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित छावनी फ्लाईओवर पर अचानक एक ट्रैक्टर ट्राली नियंत्रित होकर...
Election 2022: 2017માં કોંગ્રેસને ટેકો કરનાર પાસ થયું વેર વિખેર, જાણો કેટલા નેતાઓએ ફાડ્યો છેડો?
Election 2022: 2017માં કોંગ્રેસને ટેકો કરનાર પાસ થયું વેર વિખેર, જાણો કેટલા નેતાઓએ ફાડ્યો છેડો?
ঢকুৱাখনা নৰ্মাল স্কুলৰ চৌহদত ঢকুৱাখনা নাট্য বিদ্যালয়ৰ গ্ৰীষ্মকালীন নাট কৰ্মশালাৰ সামৰণি অনুষ্ঠানত মঞ্চস্থ কৰা পংকজ জ্যোতি ভূঞাৰ
নাটক-"পঞ্চৱতী"
ঢকুৱাখনা নৰ্মাল স্কুলৰ চৌহদত ঢকুৱাখনা নাট্য বিদ্যালয়ৰ গ্ৰীষ্মকালীন নাট কৰ্মশালাৰ সামৰণি...
તારાપુર સરદાર પટેલ જયંતીની ઉજવણી સાથે નાની ચોકડી સુધી કેન્ડલ માર્ચ યોજાઈ
તારાપુર સરદાર પટેલ જયંતીની ઉજવણી સાથે નાની ચોકડી સુધી કેન્ડલ માર્ચ યોજાઈ
STF को शाइस्ता की तलाश: अतीक की बेगम को आत्मसमर्पण कराने के लिए वकीलों की नई टीम तैयार, सरेंडर की अटकलें तेज
उमेश पाल हत्याकांड के बाद से एसटीएफ और कई जिलों की पुलिस अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ...