राजस्थान की भजनलाल सरकार सत्ता में आते ही ब्यूरोक्रेसी में लगातार बदलाव कर रही है। छह माह बाद भी अभी तक सौ से ज्यादा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस पुराने पदों पर ही जमे हैं। इनमें वित्त, चिकित्सा, राजस्व मंडल सहित कई अहम पदों पर पिछली कांग्रेस सरकार के समय के ही अधिकारी काम संभाल रहे हैं।अब एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बदलाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। आगामी माह में विधानसभा बजट सत्र भी शुरू होने जा रहा है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव बजट सत्र के बाद होगा। पिछली कांग्रेस सरकार के समय से ही करीब 45 आईएएस, 55 आईपीएस और 25 आईएफएस पदों पर जमे हैं। इनमें भी ज्यादातर 2022 से एक ही पद पर लगे हैं।राजस्थान के दर्जनभर जिलों के एसपी और कई रेंज आईजी भी पूर्ववर्ती सरकार के समय से कामकाज संभाल रहे हैं। पुलिस महानिदेशक ट्रेनिंग, एडीजी प्लानिंग, एडीजी पुलिस आधुनिकीकरण, रेलवे, ट्रेनिंग, क्राइम, यातायात पुराने पदों पर जमे हैं। जयपुर पुलिस आयुक्त, उदयपुर आईजी और करीब 25 आईएफएस राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस के समय से ही अपने पदों पर काम कर रहे हैं।वित्त, चिकित्सा, राजस्व मंडल, कार्मिक के अलावा चार संभागीय आयुक्त और तीन जिलों के कलक्टर पिछली कांग्रेस सरकार के समय से ही कामकाज संभाले हुए हैं। इनमें जयपुर, जोधपुर, बांसवाड़ा और भरतपुर संभागीय आयुक्त और कलक्टर जयपुर, अजमेर, उदयपुर भी पिछले सरकार के समय से जमे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Hathras Satsang Stampede: सत्संग कराने वाला भोले बाबा घटना के बाद से फरार, पुलिस ढूंढ रही लोकेशन।
Hathras Satsang Stampede: सत्संग कराने वाला भोले बाबा घटना के बाद से फरार, पुलिस ढूंढ रही लोकेशन।
Newly appointed US Ambassador Eric Garcetti visits Gujarat's Sabarmati Ashram
Garcetti had earlier posted a video on his Twitter recounting his visit to the MaharasthraBhawan...
ધારી:- સિંહોએ મુકી દોટ : ધોળા દીવસે જોવા મળેલ | ગીરના પ્રવાસીઓને પડી મજા
ધારી:- સિંહોએ મુકી દોટ : ધોળા દીવસે જોવા મળેલ | ગીરના પ્રવાસીઓને પડી મજા
Business News | Women Traders के शेयर और निवेश से जुड़े सवालों के मिलेंगे जवाब|Saas, Bahu Aur Sensex
Business News | Women Traders के शेयर और निवेश से जुड़े सवालों के मिलेंगे जवाब|Saas, Bahu Aur Sensex
राजस्थान के धौलपुर में सड़क हादसा, 12 की मौत:तेज रफ्तार बस ने टेंपो को मारी टक्कर, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
धौलपुर में नेशनल हाईवे-11बी पर तेज रफ्तार बस ने टेंपो को टक्कर मार दी है। हादसे में 12 लोगों की...