भारत आदिवासी पार्टी अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन की तर्ज पर अपना नया गठबंधन बनाएगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने शनिवार को जयपुर में इसका ऐलान करते हुए सबको चौंका दिया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए षड़यंत्र रचने के आरोप भी लगाए हैं, जिसके बाद राजस्थान में सियासी बवाल होना तय माना जा रहा है, क्योंकि राजकुमार रोत ने कुछ दिन पहले ही इंडिया गठबंधन का साथ देने की बात कही थी. मोहनलाल रोत ने मीडिया को संबोधित करते हुए जयपुर में कहा, 'कांग्रेस ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र किया है. हमें बांसवाड़ा-डूंगरपुर तक रोकने की कोशिश की गई है. उदयपुर-चित्तौड़गढ़ में कार्यकर्ताओं को निराश किया गया है. इसीलिए हमने फैसला किया है कि हम इंडिया और एनडीए की तर्ज पर नया एलायंस बनाएंगे.' मोहनलाल का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत का भाजपा और कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात का सिलसिला नए सियासी संकेत दे रहा है. कुछ दिन पहले ही उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर इंडिया गठबंधन में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वे स्वतंत्र रहेंगे मगर इंडिया के साथ मिलकर सत्ता का विरोध करते रहेंगे. भारत आदिवासी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट करते हुए इसकी पुष्टि की है. इसमें पोस्ट में लिखा है कि, 'भारत आदिवासी पार्टी की स्थापित नीति "राष्ट्रव्यापी स्वतंत्र आदिवासी राजनीतिक राह" बनाने की है. देश भर में आदिवासियों द्वारा रजिस्ट्रेशन किए जा चुके राजनीतिक संगठनों का NDA or INDIA की तर्ज पर Indigenous Political Alliance बनाने की साफ सुथरी योजना बनाई गई है.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Rajouri attack a cowardly act,
Pak ISI will be defeated in its nefarious designs : Chugh
BJP national general secretary Tarun Cugh today blasted the Pakistan ISI for trying to disrupt...
मगरमच्छ देखा केशोरायपाटन क्षेत्र केअरनेठा और जैस्थल के बीच सड़क पर रात को
मगरमच्छ देखा केशोरायपाटन क्षेत्र केअरनेठा और जैस्थल के बीच सड़क पर रात को
शातिर के जाल में फंसी महिला, पति से दिलवाया तलाक, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दे रहा धमकी
विवाहित महिला से संबंध बनाने के लिए एक युवक ने पहले उसे बदनाम करा तलाक दिलवा दिया। फिर शादी का...
Oppo A57e ભારતમાં લોન્ચ, 5000mAh બેટરીવાળો સસ્તો ફોન, મળશે 3 કેમેરા
Oppo એ ભારતમાં નવો સ્માર્ટફોન Oppo A57e લોન્ચ કર્યો છે. આ કંપનીનો બજેટ ફોન છે, જે 15 હજાર...