लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता बीजेपी के खिलाफ हमलावर नजर आ रहे हैं. बीजेपी के भीतर भी सियासी हलचल तेज हो गई है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब सीएम भजनलाल शर्मा को उनके वादे याद दिलाते नजर आ रहे हैं. राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें और बढ़ती महंगाई को लेकर गहलोत ने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा. पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने महंगाई राहत कैंप लगाकर जनता को 10 राहत भरी योजनाएं दी थीं. जिनमें 100 यूनिट घरेलू बिजली फ्री भी शामिल थी. इससे करीब 1.04 करोड़ उपभोक्ताओं का बिल शून्य हो गया था और महंगाई से बड़ी राहत मिली थी. गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा "इन योजनाओं को आगे बढ़ाने की गारंटी मोदी जी विधानसभा चुनावों में देकर गए, लेकिन राजस्थान सरकार इस गारंटी को झूठी साबित कर रही है. नए घरेलू बिजली उपभोक्ताओं और पूर्व में रजिस्ट्रेशन ना करवा पाने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई सरकार ने कोई प्रक्रिया ही नहीं रखी है. जिससे करीब 30 लाख उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं." उन्होंने कहा कि राजस्थान की बीजेपी सरकार ना तो वादे के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमतें गुजरात और हरियाणा के समान कर सकी है, ना ही महंगाई से राहत देने के लिए पहले से चल रहीं योजनाओं को मजबूत कर सकी है. यही इस सरकार की नीयत का रियलिटी चेक है, जिससे जनता के सामने इनकी सच्चाई आ रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मकराना पुलिस की आईपीएल किकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा लगवाने वालो के विरूद्ध कार्रवाई
मकराना पुलिस की आईपीएल किकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा लगवाने वालो के विरूद्ध कार्रवाई,
ग्राम गेलासर...
ડીસામાં રસ્તા વચ્ચે પાર્ક કરેલા વાહનો પોલીસે ડીટેઇન કર્યાં
ડીસા ઉત્તર પોલીસે શનિવારે ગાયત્રી સર્કલ, જલારામ સર્કલ, દિપક હોટલ, સર્કલના મુખ્ય માર્ગો ઉપર રસ્તા...
વારાહી : ACBની સફળ ટ્રેપ | SatyaNirbhay News Channel
વારાહી : ACBની સફળ ટ્રેપ | SatyaNirbhay News Channel
Adani Enterprises: फिर से शॉर्ट टर्म ASM फ्रेमवर्क में डाले गए शेयर, जानिए क्या है इसकी वजह
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अदाणी...