चंद्रबाबू नायडू जैसे ही शपथ लेने के बाद पोडियम से उतरे तो वो सबसे पहले पीएम मोदी के पास पहुंचे. उन्होंने मुस्कुराते हुए पीएम मोदी से हाथ मिलाया. इस दौरान नायडू पीएम मोदी का आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैरों की तरफ झुके लेकिन इससे पहले की वह उनके पैर छू पाते. पीएम मोदी ने उन्हें रोका और अपने गले से लगा लिया. मंच पर चंद्रबाबू नायडू और पीएम मोदी के बीच गर्मजोशी ऐसी दिखी कि दोनों एक दूसरे को मंच पर 20 सेकेंड तक गले लगाते दिखे.शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जब तक चंद्रबाबू नायडू ने सीएम पद की शपथ नहीं ली थी तब तक पीएम मोदी और उनके बीच लगातार बातचीत हो रही थी. दोनों नेताओं के बीच दिख रही इस करीबी के कई मायनें निकाले जा रहे हैं. इससे इतना तो साफ है कि पीएम मोदी एनडीए के तमाम घटक दलों के बीच रिश्ते को और मजबूत करने पर लगातार पहल कर रह हैं. आपको बता दें कि बीते 5 दिनों में ये दूसरा मौका है जब चंद्रबाबू नायडू और पीएम मोदी आपस में इतने गर्मजोशी के साथ मिले. इससे पहले एनडीए की संसदीय दल के नेता चुने के दौरान भी पीएम मोदी और चंद्रबाबू नायडू के बीच ऐसी गर्मजोशी देखने को मिली थी. उस दौरान चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने के प्रस्ताव का स्वीकार करते हुए उनकी तारीफ भी की थी. पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू की इस तारीफ के जवाब में कहा था कि चंद्रबाबू नायडू एनडीए के सबसे पुराने साथियों में से एक हैं और मैं उनका बेहद सम्मान करता हूं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
भारत सरकार द्वारा सी.एस.सी. देवेंद्रनगर को राष्ट्रीय स्तर का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र से सर्टिफाइड किया गया है
सागर संभाग में पहला न्यास सर्टिफाई अस्पताल है
स्वास्थ्य विभाग के सी.एस.सी देवेंद्र नगर को राष्ट्रीय स्तर का...
અમદાવાદના નવનિયુક્ત ટ્રાફિક D.C.P સફિન હસનનું અમદાવાદ ટ્રાફિક ની સમસ્યા સુધારવા નવું મિશન "# હવે નહી ચાલે"
તારીખ ૧ નવેમ્બર ૨૦૨૨ ના રોજ અમદવાદ શહેર ટ્રાફિક મા.D.C.P સફીન હસન ( I.P.S ) દ્વારા અમદાવાદ શહેર...
राजस्थान में पहली बार पावरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग टूर्नामेंट की मेजबानी मिली कोटा थर्मल को
46 वीं अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड पावरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग टूर्नामेंट आज से...
सैलरी से लेकर सिनेमा हॉल के टिकट तक देना पड़ता है TDS, नहीं भरने पर रोजाना लगेगी इतनी पेनल्टी
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। टैक्स जमा करते समय आपने टीडीएस (TDS) के बारे में जरूर...
Rahul Gandhi America Visit: अमेरिका में राहुल गांधी ने दिया बयान, भारत की सियासत में मचा घमासान
Rahul Gandhi America Visit: अमेरिका में राहुल गांधी ने दिया बयान, भारत की सियासत में मचा घमासान