राजस्थान में चुनाव संपन्न हो चुके हैं. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अच्छी वापसी की है. वहीं विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी नागौर सीट काफी चर्चाओं में रही. क्योंकि इस सीट पर हनुमान बेनीवाल और ज्योति मिर्धा के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला. हांलाकि ज्योति मिर्धा के सामने हर बार हनुमान बेनीवाल भारी पड़ते नजर आए. 10 सालों में दोनों आमने-सामने रहे लेकिन नतीजा बेनीवाल के पक्ष में रहा. अब ज्योति मिर्धा का एक नया बयान वायरल हो रहा है. जिसमें ज्योति मिर्धा बेनीवाल पर जुबानी हमला बोलती दिख रही है. इस दौरान ज्योति मिर्धा कह रही हैं कि हनुमान बेनीवाल फिर से बीजेपी के साथ आना चाहते हैं. ज्योति मिर्धा ने कहा कि आप कभी भाजपा के साथ तो कभी कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ते हैं उनकी बैसाखी लेकर आते हैं. अगर हिम्मत है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाओ. ज्योति मिर्धा ने कहा कि एक बार अकेले चुनाव लड़ा था तब जमानत भी जब्त हो गई थी. ज्योति मिर्धा मंगलवार को अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही थी, इसी दौरान उन्होंने बेनीवाल पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि नेताजी घुड़ालिया चलकर भाजपा में आने के लिए तैयार बैठे हैं और सीएम से चाहते हैं कि किसी तरह घालमेल करके बीजेपी में घुस जाऊं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
હાઈવે રોડપર આવેલા રાંદલ માતાના મંદિર પાસે ચંદ્રજા હનુમાનજી ગ્રુપ દ્વારા ગણપતિ મૂર્તિ ની પધરામણીકરી
હાઈવે રોડપર આવેલા રાંદલ માતાના મંદિર પાસે ચંદ્રજા હનુમાનજી ગ્રુપ દ્વારા ગણપતિ મૂર્તિ ની પધરામણીકરી
जयपुर में RSS से जुड़े 10 लोगों को चाकू घोंपा:मंदिर में जागरण के दौरान हमला
जयपुर के एक मंदिर में जागरण में गुरुवार रात चाकूबाजी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े 10...
Ukrainian President को खुश करने के चक्कर में Justin Trudeau ने Canada की संसद में ब्लंडर कर दिया!
Ukrainian President को खुश करने के चक्कर में Justin Trudeau ने Canada की संसद में ब्लंडर कर दिया!