राजस्थान में चुनाव संपन्न हो चुके हैं. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अच्छी वापसी की है. वहीं विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी नागौर सीट काफी चर्चाओं में रही. क्योंकि इस सीट पर हनुमान बेनीवाल और ज्योति मिर्धा के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला. हांलाकि ज्योति मिर्धा के सामने हर बार हनुमान बेनीवाल भारी पड़ते नजर आए. 10 सालों में दोनों आमने-सामने रहे लेकिन नतीजा बेनीवाल के पक्ष में रहा. अब ज्योति मिर्धा का एक नया बयान वायरल हो रहा है. जिसमें ज्योति मिर्धा बेनीवाल पर जुबानी हमला बोलती दिख रही है. इस दौरान ज्योति मिर्धा कह रही हैं कि हनुमान बेनीवाल फिर से बीजेपी के साथ आना चाहते हैं. ज्योति मिर्धा ने कहा कि आप कभी भाजपा के साथ तो कभी कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ते हैं उनकी बैसाखी लेकर आते हैं. अगर हिम्मत है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाओ. ज्योति मिर्धा ने कहा कि एक बार अकेले चुनाव लड़ा था तब जमानत भी जब्त हो गई थी. ज्योति मिर्धा मंगलवार को अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही थी, इसी दौरान उन्होंने बेनीवाल पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि नेताजी घुड़ालिया चलकर भाजपा में आने के लिए तैयार बैठे हैं और सीएम से चाहते हैं कि किसी तरह घालमेल करके बीजेपी में घुस जाऊं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजस्थान CM भजनलाल की कैबिनेट बैठक में लिए गए कई बड़े निर्णय, बदल जाएगी प्रदेश की विकास नीति
शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट मीटिंग में कई...
તળાજા,લાખોનો ચૂનો ચોપડી ભાંગારી ફરાર. દંપતિ ઊપર હુમલો
તળાજા,લાખોનો ચૂનો ચોપડી ભાંગારી ફરાર. દંપતિ ઊપર હુમલો
આ બેન ચાઈનીઝ એપ્સનું પ્લેસ્ટોર પર નામ બદલી દેવામાં આવ્યું, શું તમે તેને ડાઉનલોડ કરી છે?
વર્ષ 2020 માં, ગલવાનમાં ચીની સેના સાથેની અથડામણ પછી, ભારત સરકારે ચાઇનીઝ મોબાઇલ એપ્સ પર પ્રતિબંધ...
रुपेश शिंदे यांच्या जयंती निमित्त रक्तदान 51 रक्तदात्याने केले रक्तदान
उदगीर रुपेश विश्वनाथ शिंदे यांच्या जयंतीनिमित्त घेतलेल्या रक्तदान शिबिरात ५१ रक्तदात्यांनी...
RJD प्रमुख Lalu Prasad Yadav के बयान पर विपक्ष हुआ फायर, सुनिए क्या क्या बोल गए नेता ? | Aaj Tak
RJD प्रमुख Lalu Prasad Yadav के बयान पर विपक्ष हुआ फायर, सुनिए क्या क्या बोल गए नेता ? | Aaj Tak