राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार सुबह 7:30 बजे राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सेरेमोनियल परेड की सलामी ली और फिर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों को पुलिस पदक प्रदान किए. इस दौरान सीएम ने राजस्थान पुलिस को स्थापना दिवस की बधाई दी. साथ ही शहीदों के बलिदान को याद किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस महकमें के लिए तीन बड़ी घोषणाएं भी कीं. पहली घोषणा पुलिस निधि कल्याण कोष और अन्य कोषों में बढ़ोतरी की है. दूसरी घोषणा में सीएम ने वेलफेयर फंड के लिए 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. जबकि तीसरी घोषणा उत्सव कोष 2023-24 फंड 1 करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ करना है. आपको बता दें कि सेरेमोनियल परेड में राजस्थान पुलिस अकादमी, चतुर्थ एवं पांचवी बटालियन आरएसी, हाड़ी रानी बटालियन, एसडीआरएफ, जीआरपी, एमबीसी एवं ईआरटी की एक-एक प्लाटून के अलावा जयपुर पुलिस आयुक्तालय की तीन प्लाटून (निर्भया स्कवॉड प्लाटून, पुलिसकर्मी प्लाटून और यातायात प्लाटून) ने भाग लिया. सेरेमोनियल परेड में आरपीए के सेन्ट्रल बैंड की भागीदारी भी रही. डीजीपी ने बताया कि इस समारोह के बाद आरपीए में ही रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव का आगाज 08 से, पोस्टर व फोल्डर का हुआ विमोचन
बाड़मेर। जैन श्री संघ एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की ओर से गुरूवार को भगवान महावीर...
*મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલનો રાજ્યમાં ખાણ ખનિજ ક્ષેત્રે ઇઝ ઓફ ડૂઇંગ બિઝનેસને વેગ આપતો અભિગમ
જાહેર હિતમાં ખાણકામના નિયમો-ગુજરાત ગૌણ ખનિજ છૂટછાટ સુધારા નિયમો ર૦રર મુજબ સુધારા કરવામાં આવ્યા...
गुड़ला जंक्शन के पास कोटा- हिसार ट्रेन दुर्घटना मामले में तीन कर्मचारी निलंबित, दुर्घटना के कारणों का नहीं चला पता
हिसार ट्रेन दुर्घटना मामले में तीन कर्मचारी निलंबित, कारणों का नहीं चला पता
...
Karnataka Election 2023: छह दिन में 15 रैलियों व रोड शो से माहौल बनाएंगे PM मोदी, पढ़ें, कब-कब जाएंगे कर्नाटक?
कर्नाटक विधासनभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के...