राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार सुबह 7:30 बजे राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सेरेमोनियल परेड की सलामी ली और फिर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों को पुलिस पदक प्रदान किए. इस दौरान सीएम ने राजस्थान पुलिस को स्थापना दिवस की बधाई दी. साथ ही शहीदों के बलिदान को याद किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस महकमें के लिए तीन बड़ी घोषणाएं भी कीं. पहली घोषणा पुलिस निधि कल्याण कोष और अन्य कोषों में बढ़ोतरी की है. दूसरी घोषणा में सीएम ने वेलफेयर फंड के लिए 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. जबकि तीसरी घोषणा उत्सव कोष 2023-24 फंड 1 करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ करना है. आपको बता दें कि सेरेमोनियल परेड में राजस्थान पुलिस अकादमी, चतुर्थ एवं पांचवी बटालियन आरएसी, हाड़ी रानी बटालियन, एसडीआरएफ, जीआरपी, एमबीसी एवं ईआरटी की एक-एक प्लाटून के अलावा जयपुर पुलिस आयुक्तालय की तीन प्लाटून (निर्भया स्कवॉड प्लाटून, पुलिसकर्मी प्लाटून और यातायात प्लाटून) ने भाग लिया. सेरेमोनियल परेड में आरपीए के सेन्ट्रल बैंड की भागीदारी भी रही. डीजीपी ने बताया कि इस समारोह के बाद आरपीए में ही रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ, संभागीय आयुक्त ने दिलाई स्वच्छता शपथ
स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को झुंझुनूं में उप राष्ट्रपति श्री...
28 दिसंबर को Xiaomi पेश करेगी अपनी इलेक्ट्रिक कार, जानें इसमें क्या कुछ होगा खास
उम्मीद की जा रहा है कि Xiaomi EV को 220kW और 449kW मोटर द्वारा संचालित किया जा सकता है। इसमें...
पीएम मोदी के 'विजन 2047' के लिए बनेगा एक्शन प्लान, अमित शाह आज करेंगे चिंतन शिविर की अध्यक्षता
नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को दूसरे 'चिंतन शिविर' की अध्यक्षता करेंगे।...
টিংখঙৰ বৰহোলা গাঁৱৰ পথৰ সমস্যাৰ
পথ মেৰামতিৰ বাবে সাধাৰণ ৰাইজে আবেদন কৰিবলৈ গলেও মন্ত্ৰীৰ পৰা নাপায় সহযোগিতা । ডিব্ৰুগড়...