लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नागौर से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा का रिएक्शन भी आ गया है. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि बढ़िया जगह ढूंढो तो वहां फॉर्म हाउस बनाएंगे और जितने लोग यहां बैठे हैं उनकी छाती पर मूंग दलेंगे. इस प्रतिक्रिया के दौरान उन्होंने सांसद हनुमान बेनीवाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नेताजी लोगों को फोन कर करके बुला रहे हैं कि जल्दी से आकर विधायक कोष का पैसा ले जाओ, क्योंकि फिर उन्हें एमएलए पद से इस्तीफा देना पड़ जाएगा. इसे लेकर सवाल दागते हुए मिर्धा ने कहा कि जब कोष में पैसा आया ही नहीं तो फिर कहां से बांट रहे हो. चुनावी हार के बाद बीजेपी नेता ने कहा कि आज बीजेपी की स्थिति मजबूत है. आप चिंता ना करें और मजबूती से रहें. अपने लोगों के कोई काम नहीं रूकेंगे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को फोन करके जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए. बेनीवाल को चेतावनी देते हुए कहा कि ये जितने अंट-संट बयान दिए हैं कि हमने तो पार्टी बना ली. अगर हिम्मत है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाओ. एक बार अकेले चुनाव लड़ा था, तब जमानत जब्त हो गई थी. कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी की बैसाखियां लेकर के आते हो. नेताजी घुड़ालिया (घुटनों के बल) चलकर बीजेपी में होने के लिए तैयार बैठे हैं और आज भी मुख्यमंत्री से चाह रहे हैं कि किसी तरह घालमेल करके बीजेपी में घुस जाऊं. मिर्धा ने कहा कि अब उन्हें जनता समझ चुकी है. उनको लगता है कि हम आज आएंगे और कल नहीं आएंगे, तो नेताजी बात ये हैं कि हम जब-जब आएंगे, आपको यहां से छोड़-छोड़ कर भागना पड़ेगा. ये आपको समझ में आ गया है, इसलिए प्रयास कर रहे हो कि सांठ-गांठ करके एनडीए में एंट्री मिल जाए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ST SC कोर्ट बूंदी ने नाबालिक पीड़िता को घर से उठाकर ले जाने और बलात्कार करने के मामले में सुनाई 10 वर्ष की सजा 30000 रुपए के जुर्माने से दंडित किया
दिनांक 27. 11 .2021 को 6:50 पीएम पर पीड़िता ने अपनी मां के थाना बसोली में उपस्थित होकर एक तहरीरी...
Cricket की पिच पर CM Yogi Adityanath का दिखा जलवा, एक के बाद एक बेहतरीन शॉट्स लगाए | Aaj Tak
Cricket की पिच पर CM Yogi Adityanath का दिखा जलवा, एक के बाद एक बेहतरीन शॉट्स लगाए | Aaj Tak
| વિધાનસભાના અધ્યક્ષ તરીકે શંકરભાઈ ચૌધરીએ કર્યુ પહેલું સંબોધન / ગેનીબેન ઠાકોરે આપી પ્રતિક્રિયા @bjp
| વિધાનસભાના અધ્યક્ષ તરીકે શંકરભાઈ ચૌધરીએ કર્યુ પહેલું સંબોધન / ગેનીબેન ઠાકોરે આપી પ્રતિક્રિયા @bjp
Breaking News: Rampur में रेलवे ट्रैक पर खंभा रखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नशे और शराब के हैं आदी
Breaking News: Rampur में रेलवे ट्रैक पर खंभा रखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नशे और शराब के हैं आदी
Sambhaji Nagar Rain | संभाजीनगरच्या सिल्लोडमध्ये अवकाळी पाऊस, चौथ्यांदा अवकाळीचं संकट
Sambhaji Nagar Rain | संभाजीनगरच्या सिल्लोडमध्ये अवकाळी पाऊस, चौथ्यांदा अवकाळीचं संकट