विधि एवं न्याय मंत्रालय मंगलवार को प्रयागराज में संविधान जागरूकता पर दूसरे क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। मंत्रालय हमारा संविधान हमारा सम्मान अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करता है। मंत्रालय के अनुसार इस कार्यक्रम में हमारा संविधान हमारा सम्मान पोर्टल भी शुरू किया जाएगा। यह पोर्टल एक तरह से ज्ञान के भंडार के तौर पर काम करेगा। इससे नागरिकों को संविधान और कानूनी अधिकारों के बारे में सूचनाएं मिल सकेंगी।

विधि एवं न्याय मंत्रालय मंगलवार को प्रयागराज में संविधान जागरूकता पर दूसरे क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। मंत्रालय हमारा संविधान हमारा सम्मान अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करता है। मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम में 'हमारा संविधान हमारा सम्मान' पोर्टल भी शुरू किया जाएगा। यह पोर्टल एक तरह से ज्ञान के भंडार के तौर पर काम करेगा।

इससे नागरिकों को संविधान और कानूनी अधिकारों के बारे में आसानी से सूचनाएं मिल सकेंगी। इसमें अभियान की गतिविधियों की झलकियां भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इसमें एक कार्यक्रम कैलेंडर और सुविधाजनक तरीके भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली शामिल होंगे।

इलाहाबाद बार के अधिवक्ता, सरकारी वकील, न्यायिक अधिकारी, सामान्य सेवा केंद्र के ग्राम स्तरीय उद्यमी, राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि संस्थान प्रयागराज के कुलपति, संकाय और विधि के छात्र, केंद्र, राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और नागरिकों सहित लगभग 800 प्रतिभागी इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा कई नागरिक और न्याय विभाग के हितधारक इस कार्यक्रम में डिजिटल रूप से जुड़ेंगे।