लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी जनसेना पार्टी से बड़ी जीत दर्ज कर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' पवन कल्याण अब आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. पवन कल्याण को जनसेना विधायक दल का नेता चुना गया है. आज 11 जून को मंगलगिरी स्थित पार्टी मुख्यालय में जनसेना विधायक दल की बैठक हुई थी. इसके बाद से अब कंफर्म हो गया है कि चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री तो वहीं पवन कल्याण राज्य के डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेंगे. विधायक दल की बैठक में तेनाली से विधायक चुनकर आए नादेंदला मनोहर ने जनसेना विधायक दल के नेता के रूप में पवल कल्याण का नाम आगे किया है. वहीं, कहा जा रहा है कि पवन कल्याण के नाम पर सभी विधायकों ने मुहर लगा दी है. फिल्मों से राजनीति में आए पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बनने जा रहे हैं. अब तक कयास लगाए जा रहे कि पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के लिए डिप्टी सीएम का पद मांगा है, लेकिन अब पवन कल्याण ही डिप्टी सीएम बनने जा रहे हैं. बता दें, कल यानि 12 जून को पवन कल्याण डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं. बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 में जनसेना पार्टी ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. वहीं, आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में जनसेना पार्टी ने 21 सीटों पर जीत हासिल की है, जिसमें 135 सीटें चंद्रबाबू नायडु की तेलुगू देशम पार्टी ने जीती हैं. अब चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. टीडीपी, जनसेना पार्टी और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ा और जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी को बड़े अंतर से हराया. वाईएसआरसीपी को विधानसभा चुनाव 2024 में सिर्फ 11 सीटों पर जीत मिली.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
CCTV कैमरा खरीदते वक्त बरतें सावधानी! सरकार की इन बातों पर नहीं ध्यान तो होगा बड़ा नुकसान
सरकारी मंत्रालयों और विभागों को सीसीटीवी कैमरों और IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) डिवाइस की सिक्योरिटी...
Suzuki Motorcycle ने नवंबर सेल्स में की 9.7 फीसद की ग्रोथ, कुल 87,096 यूनिट बिक्री दर्ज
2023 Suzuki Gixxer SF 155 को कुछ महीने पहले ही नया अपडेट मिला था। जहां इसके इंजन में बीएस फेज 2...
ಬೆಂಗಳೂರು ಉತ್ತರ ಲೋಕಸಭಾ ಕ್ಷೇತ್ರದಿಂದ ಸ್ವತಂತ್ರ ಅಭ್ಯರ್ಥಿಯಾಗಿ ದಿಲೀಪ್ ಕುಮಾರ್ ಅವರು ನಾಮಪತ್ರ ಸಲ್ಲಿಸಿದರು.
ಏಪ್ರಿಲ್ 4, 2024
ಬೆಂಗಳೂರು ಉತ್ತರ ಲೋಕಸಭಾ ಕ್ಷೇತ್ರದಿಂದ ಸ್ವತಂತ್ರ ಅಭ್ಯರ್ಥಿಯಾಗಿ ದಿಲೀಪ್ ಕುಮಾರ್ ಅವರು...
হাতীপুখুৰী মৰ্কজ একাডেমিত অভিভাৱক সকলৰ ভিৰ@help782
হাতীপুখুৰী মৰ্কজ একাডেমিত অভিভাৱক সকলৰ ভিৰ@help782
સલાયા મરીન પોલીસ સ્ટેશન તથા વાડીનાર મરીન પોલીસ સ્ટેશનના પ્રોહિબીશનના અલગ અલગ ગુન્હાના કામે કબજે કરેલ ઇગ્લીશ દારૂના મુદ્દામાલનો નાશ કરતી સલાયા મરીન તથા વાડીનાર મરીન પોલીસ
પોલીસ મહાનિરીક્ષક અશોકકુમાર યાદવ સાહેબશ્રી, રાજકોટ વિભાગ, રાજકોટ તથા દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લાના...