शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्रालयों के बंटवारे पर तंज कसते हुए कहा था कि मोदी मंत्रिमंडल में भाजपा नेताओं का दबदबा है। अधिकांश मलाईदार मंत्रालय बीजेपी नेताओं को मिले हैं, जबकि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को झुनझुना थमा दिया गया है। संजय राउत के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने करारा जवाब दिया है। इस मामले में बीजेपी नेता और प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि एनडीए तीसरी बार अपनी सरकार बना चुकी है। वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन में केवल करप्शन, एम्बिशन, कन्फ्यूजन और फ्रस्ट्रेशन है। कोई लाइट बंद करके शपथ समारोह के दिन बैठा हुआ दिखा, तो कोई ट्विट तक नहीं कर पा रहा है। एक शुभकामना तक नहीं दे पा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ लेकर रिकॉर्ड स्थापित किया है। बीजेपी नेता पूनावाला ने कहा कि अब इसी फ्रस्ट्रेशन में आकर विपक्ष के नेता संजय राउत कह रहे हैं कि एनडीए के घटक दलों को झुनझुना मंत्रालय थमा दिया। ये देश के कल्याण से जुड़े मंत्रालय क्या कांग्रेस और विपक्ष के लिए झुनझुना होते हैं? क्या उनको कुछ मंत्रालय मलाईदार और कुछ मंत्रालय झुनझुना नजर आते हैं? लेकिन, यहां सवाल पैदा होता है कि 24 घंटे पहले संजय राउत आप कह रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप कमजोर हैं। आपको बैसाखियों की जरूरत है। अब 24 घंटे बाद कह रहे हैं कि झुनझुना थमा दिया सबको। अपने पास सबकुछ रख लिया, तो आप आखिर कहना क्या चाहते हैं?
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
3 दिग्गज खिलाड़ियों के बीच Portfolio का दमदार मुकाबला, कौन मारेगा बाजी?|Khiladi No.1 | Business News
3 दिग्गज खिलाड़ियों के बीच Portfolio का दमदार मुकाबला, कौन मारेगा बाजी?|Khiladi No.1 | Business News
HDFC Bank Share News | HDFC में निवेश करने का सोच रहे हैं? रुकिए! | Dalmia Bharat | CNBC Awaaz
HDFC Bank Share News | HDFC में निवेश करने का सोच रहे हैं? रुकिए! | Dalmia Bharat | CNBC Awaaz
पाथरी : महाआवास अभियान २०२१-२०२२ घरकुल पुरस्कार वितरण सोहळा संपन्न...
पाथरी : महाआवास अभियान २०२१-२०२२ घरकुल पुरस्कार वितरण सोहळा संपन्न...
बैंकर्स उद्यम प्रोत्साहन व रोजगार सृजन की योजनाओं के आवेदनों का समय पर करें निस्तारण -
बूंदी सलाहकार समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को यहां जिला कलक्टेªट सभागार...