जनपद आजमगढ़ में,बंधक बनाई गई पूरी बारात शादी में हुआ विवाद। मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के थाना सरायमीर क्षेत्र के गांव दरिखा शेख अहमद गांव निवासी लाल चंद के पुत्र रमेश कुमार की बरात शुक्रवार की रात को सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी स्व. महेंद्र के घर गई थी। नकली जेवर चढ़ाने की बात को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले का सुलह कराया। तब जाकर दुल्हन की विदाई हुई। शुक्रवार की रात बखरा गांव निवासी स्व. महेंद्र के घर बरात आई थी। बरात के परछन की रस्म पूरी हुई। उसके बाद खाना खाने के बाद जय माल और फिर शादी की रस्म पूरी हुई। सिंदूर दान होने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने गहना दिखाने की बात कही। आरोप है कि पहले तो लड़का पक्ष गहना दिखाने को तैयार नहीं थे, जिद करने पर गहना दिखाया तो लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि सारा जेवर नकली है। घरातियों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। बरातियों के बंधक बनाए जाने की सूचना पर शनिवार सुबह सरायमीर थाने के अपराध निरीक्षक सूर्यवंश यादव, सब इंस्पेक्टर अखिलेश यादव पुलिस बल के साथ बखरा गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद सुलह समझौता कराकर दुल्हन की विदाई कराई गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
रावतभाटा मे रिमझिम बारिश का दौर जारी उधर मध्य प्रदेश मे हुई बारिश से गुंजाली नदी उफान पर
रावतभाटा शहर मे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का दौर चालू है रुक रुक...
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर अधिकारी हुए सतर्क – जिला प्रभारी सचिव ने नैनवां उपखंड का दौरा किया
बून्दी
बूंदी जिले में मौसम विभाग द्वारा 13 अगस्त के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी...
CITY CRIME NEWS આજરોજ સાવરકુંડલા તાલુકાના ગોરડકા ગામે રામ મહાયજ્ઞ કરવામાં આવ્યો....
CITY CRIME NEWS આજરોજ સાવરકુંડલા તાલુકાના ગોરડકા ગામે રામ મહાયજ્ઞ કરવામાં આવ્યો....
વિકસીત ભારત સંકલ્પ યાત્રા’ અંતર્ગત મઘરીખડા ગામે આરોગ્ય ચેકઅપ કેમ્પ યોજાયો
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં આજથી ‘વિકસિત ભારત સંકલ્પ યાત્રા’નો શુભારંભ થયો છે.જે અંતર્ગત...
iOS 18: नए आईओएस अपडेट के साथ मिलेंगे कई Ai अपडेट, iPhone यूजर्स के मिलेगा टॉप क्लास एक्सपीरियंस
Apple अपने कस्टमर्स के लिए जल्द ही iOS 18 को लॉन्च करेगा। आपको बता दें कि इस नए iOS अपडेट के साथ...