जनपद आजमगढ़ में,बंधक बनाई गई पूरी बारात शादी में हुआ विवाद। मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के थाना सरायमीर क्षेत्र के गांव दरिखा शेख अहमद गांव निवासी लाल चंद के पुत्र रमेश कुमार की बरात शुक्रवार की रात को सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी स्व. महेंद्र के घर गई थी। नकली जेवर चढ़ाने की बात को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले का सुलह कराया। तब जाकर दुल्हन की विदाई हुई। शुक्रवार की रात बखरा गांव निवासी स्व. महेंद्र के घर बरात आई थी। बरात के परछन की रस्म पूरी हुई। उसके बाद खाना खाने के बाद जय माल और फिर शादी की रस्म पूरी हुई। सिंदूर दान होने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने गहना दिखाने की बात कही। आरोप है कि पहले तो लड़का पक्ष गहना दिखाने को तैयार नहीं थे, जिद करने पर गहना दिखाया तो लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि सारा जेवर नकली है। घरातियों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। बरातियों के बंधक बनाए जाने की सूचना पर शनिवार सुबह सरायमीर थाने के अपराध निरीक्षक सूर्यवंश यादव, सब इंस्पेक्टर अखिलेश यादव पुलिस बल के साथ बखरा गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद सुलह समझौता कराकर दुल्हन की विदाई कराई गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગારીયાધાર લમ્પી વાયરસને લઈને રસીકરણ કાર્યવાહી હાથ ધરાઈ
ગારીયાધાર લમ્પી વાયરસને લઈને રસીકરણ કાર્યવાહી હાથ ધરાઈ
Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर 6 अप्रैल को मारेगा एंट्री, जानिए संभावित पावरट्रेन और फीचर डिटेल्स
बेंगलुरु स्थित ईवी निर्माता Ather Energy की ओर से 6 अप्रैल को नवीनतम इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta पेश...
দীপাৱলী আনন্দৰ মাজতে মাকুম ঠাকুৰবাৰীত সংঘটিত হয় অগ্নিকাণ্ড
দীপাৱলী আনন্দৰ মাজতে আজি পুৱতিনিশা মাকুম ঠাকুৰবাৰীত সংঘটিত হয় অগ্নিকাণ্ড ৷