NDA सरकार अपनी तीसरे टर्म की शुरुआत 9 जून को करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दिन नरेंद्र मोदी बतौर पीएम अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। इसका आयोजन दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में होगा। हालांकि इस बार बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण मंत्रिमंडल में NDA सहयोगी दलों के सांसद भी शामिल रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, 9 जून को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के साथ 18-19 कैबिनेट मंत्री और 20 से ज्यादा राज्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें से कुछ चेेहरे राजस्थान से हो सकते हैं। अलवर से नवनिर्वाचित सांसद भूपेंद्र यादव के नाम की चर्चाएं हैं। वहीं 5वीं बार झालावाड़ से सांसद चुने गए दुष्यंत सिंह को इस बार के मोदी मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की संभावनाएं हैं। बीते दिन पूरानी संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य मंच पर नरेंद्र मोदी के साथ सहयोगी दल के नेता मौजूद रहे। बैठक के समापन के बाद राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह ने नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जिसके बाद अनोखे अंदाज में पीठ थप-थपाकर दुष्यंत सिंह के अभिवादन को पीएम ने स्वीकार्य किया। गौरतलब है कि दुष्यंत सिंह 5वीं बार सांसद निर्वाचित किए गये हैं। एनडीए सरकार के गत दो कार्यकाल में दुष्यंत सिंह मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में इस बार उनके मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चाएं हैं। 9 जून को बतौर पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के साथ इसके स्पष्ट हो जाने की पूरी संभनाएं हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पन्ना जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कुआताल मेला का किया निरीक्षण
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कुआंताल मेला का किया निरीक्षण
मुख्य समाचार:
कलेक्टर श्री...
જૂનાગઢની આશાદિપ ફાઉન્ડેશનના
મનોરોગીઓને 30,000 દિવડા બનાવવા કંપનીએ
ઓર્ડર આપ્યો
માનસિક રોગીઓ દિવડા બનાવી પોતાના અને અન્યના
જીવનમાં પ્રકાશ રેલાવશે
જૂનાગઢની આશાદિપ ચેરીટેબલ...
अमेरिका में MS की पढ़ाई करने गई भारतीय छात्रा सड़कों पर भूख से तड़पती मिली, मां ने लगाई विदेश मंत्री से गुहार
हैदराबाद, अमेरिका में एमएस की पढ़ाई करने गई भारतीय छात्रा बेहद खराब स्थिति में पाई गई है।...
মাজুলী আউনীআটী হেমচন্দ্ৰ উচ্চতৰ মাধ্যমিক বিদ্যালয়ৰ নৱাগত আদৰণি সভা আয়োজন....
মাজুলী আউনীআটী হেমচন্দ্ৰ উচ্চতৰ মাধ্যমিক বিদ্যালয়ৰ নৱাগত আদৰণি সভা আয়োজন....
કોળી સમાજના નેતા રાજુભાઈ સોલંકી ને બ્રજરાજ સોલંકી આમ આદમી પાર્ટીમાં જોડાયા
કોળી સમાજના નેતા રાજુભાઈ સોલંકી ને બ્રજરાજ સોલંકી આમ આદમી પાર્ટીમાં જોડાયા