NDA सरकार अपनी तीसरे टर्म की शुरुआत 9 जून को करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दिन नरेंद्र मोदी बतौर पीएम अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। इसका आयोजन दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में होगा। हालांकि इस बार बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण मंत्रिमंडल में NDA सहयोगी दलों के सांसद भी शामिल रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, 9 जून को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के साथ 18-19 कैबिनेट मंत्री और 20 से ज्यादा राज्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें से कुछ चेेहरे राजस्थान से हो सकते हैं। अलवर से नवनिर्वाचित सांसद भूपेंद्र यादव के नाम की चर्चाएं हैं। वहीं 5वीं बार झालावाड़ से सांसद चुने गए दुष्यंत सिंह को इस बार के मोदी मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की संभावनाएं हैं। बीते दिन पूरानी संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य मंच पर नरेंद्र मोदी के साथ सहयोगी दल के नेता मौजूद रहे। बैठक के समापन के बाद राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह ने नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जिसके बाद अनोखे अंदाज में पीठ थप-थपाकर दुष्यंत सिंह के अभिवादन को पीएम ने स्वीकार्य किया। गौरतलब है कि दुष्यंत सिंह 5वीं बार सांसद निर्वाचित किए गये हैं। एनडीए सरकार के गत दो कार्यकाल में दुष्यंत सिंह मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में इस बार उनके मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चाएं हैं। 9 जून को बतौर पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के साथ इसके स्पष्ट हो जाने की पूरी संभनाएं हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'माननीय सदस्य चेयरमैन को तरीका बता रहे...' Jairam Ramesh पर क्यों भड़के Jagdeep Dhankhar?
'माननीय सदस्य चेयरमैन को तरीका बता रहे...' Jairam Ramesh पर क्यों भड़के Jagdeep Dhankhar?
जिंतूर येथील आनंदेश्वर गणेश मित्र मंडळ यांच्या वतीने रक्तदान शिबिर संपन्न
जिंतूर सय्यद फिरोज citiy news 24
जिंतूर येथील आनंदेश्वर गणेश मित्र मंडळ च्या...
IIFL Finance के चक्कर में दो Stock में खेल, क्या करें निवेशक?
IIFL Finance के चक्कर में दो Stock में खेल, क्या करें निवेशक?
ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। जिले भर में हो रहा योगाभ्यास का पूर्वाभ्यास
बालोतरा, 24 मई। ऋषि मुनियों के निरंतर अभ्यास एवं प्रयोगो से सिद्ध हुआ योग विषयक ज्ञान ग्यारहवें...
'बम प्लांट कर दिया है सभी लोग मरेंगे', ईमेल देखते ही उड़े एंबिएंस मॉल के अधिकारियों के होश; पुलिस कर रही जांच
गुरुग्राम। (Ambience Mall Receives Bomb Threat) डीएलएफ फेज 3 थाना क्षेत्र स्थित एंबिएंस...