राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद के लिए 2021 में हुए भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में शनिवार को तीन ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया गया. इन तीन में से दो ट्रेनी एसआई की गिरफ्तारी जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी से हुई, जहां ये लोग ट्रेनिंग ले रही थी. वहीं एक की गिरफ्तारी जोधपुर से हुई. गिरफ्तार तीनों एसआई पर आरोप है कि इन लोगों ने ब्लूटूथ के जरिए परीक्षा में नकल की थी. एसआई पेपर लीक केस की जांच कर रही राजस्थान पुलिस की विशेष टीम एसओजी ने इन तीनों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है. एसओजी ने बताया कि गिरफ्तार की गई तीनों ट्रेनी एसआई की पहचान जोधपुर की प्रभा विश्नोई, बीकानेर की मनीषा सियाग और बीकानेर की अंकिता गोदारा के रूप में हुई है. एसओजी ने बताया कि बीते दिनों जोधपुर से एसआई पेपर लीक के मास्टरमाइंड 50 हजार के इनामी पौरव कालेर को गिरफ्तार किया था. चूरू के पौरव कालेर ने पूछताछ में इन सभी का जिक्र किया था. जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग जगहों पर दबिश देते हुए इन तीनों को गिरफ्तार किया है. मालूम हो कि एसआई पेपर लीक केस में पुलिस अभी तक 50 से अधिक लोगों को आरोपी बना चुकी है. मास्टरमाइंड जगदीश बिश्नोई सहित 44 आरोपियों को चालान पेश कर कोर्ट में चार्जशीट पेश की जा चुकी है. लेकिन इन मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे अन्य आरोपी भी पकड़ में आ रहे हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
શિક્ષક દિન વિશેષ: હિંમતનગર તાલુકાનું હડિયોલ ગામ ઓળખાય છે શિક્ષકોની નગરી તરીકે,જુઓ શું છે વિશેષતા
શિક્ષક દિન વિશેષ: હિંમતનગર તાલુકાનું હડિયોલ ગામ ઓળખાય છે શિક્ષકોની નગરી તરીકે,જુઓ શું છે વિશેષતા
*चराई देव जिले में सामूहिक हमले में एक व्यक्ति जान गई
चराई देव जिला अंतर्गत सापेख़ाति थाना अंतर्गत सालकाठनी चाय बगीचे के निवासी मंगलू ताती कुछ दिन पहले...
Ajit Pawar की वोटरों से अपील, कहा- लोकसभा चुनाव में 'साहब' को खुश किया, अब मुझे खुश करें | Aaj Tak
Ajit Pawar की वोटरों से अपील, कहा- लोकसभा चुनाव में 'साहब' को खुश किया, अब मुझे खुश करें | Aaj Tak
પોલીસને જેલમાં મોકલવાની પાક્કી વ્યવસ્થા હર્ષ સંઘવીએ કરી, DGPએ આપ્યા તપાસના આદેશ - Prashant Dayal
પોલીસને જેલમાં મોકલવાની પાક્કી વ્યવસ્થા હર્ષ સંઘવીએ કરી, DGPએ આપ્યા તપાસના આદેશ - Prashant Dayal